गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अनार के साथ साथ अब आप उसके छिलके का भी कर पाएंगे इस्तेमाल?

None 2025-05-20 17:26:22
अनार के साथ साथ अब आप उसके छिलके का भी कर पाएंगे इस्तेमाल?
अनार के साथ साथ अब आप उसके छिलके का भी कर पाएंगे इस्तेमाल? यह तो सभी जानते हैं कि फल हमारे लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है। जिन फलों का सेवन करने के बाद उनके छिलके हम बाहर फेंक देते हैं वह छिलके भी हमारे बहुत काम आ सकते हैं। जी हां, फलों के साथ साथ उनके छिलके का उपयोग किया जाता है। यहां हम बात कर रहे हैं अनार के छिलके की, दरअसल अनार के साथ-साथ अनार का छिलका भी हमारे बहुत काम आता है। तो चलिए जानते हैं कि अनार के छिलके का उपयोग हम कैसे कर सकते हैं? आज के समय उम्र से पहले ही सफेद बाल होना शुरू हो जाते है। जिसके चलते लोग सफेद बालों से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। सिर पर काले बालों के बीच से झांकते हुए सफेद बाल किसी को अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में बालों को काला करने के लिए हेयर डाई लगाई जाती है। केमिकल वाली हेयर डाई बालों को कृत्रिम काला रंग देती है जिससे बालों पर किसी तरह की चमक नजर नहीं आती है। इसके अलावा, बाजार की हेयर डाई का एक नुकसान यह भी है कि इनसे सिर्फ बाल ही नहीं बल्कि स्कैल्प भी काली हो जाती है और कई बार तो माथे पर हेयर डाई के काले निशान साफ-साफ नजर आते हैं। ऐसे में घर पर ही ऐसी ही हेयर डाई बनाई जा सकती है जिससे बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता और सफेद बाल गहरे काले रंग के भी हो जाते हैं। यह घरेलू डाई अनार के छिलके से बनाई जाती हैं। आइए जानते हैं अनार से बनने वाली इस हेयर डाई का तरीका? कैसे बनाएं अनार के छिलकों से हेयर डाई? अनार के छिलकों से हेयर डाई बनाने के लिए अनार के छिलकों को कड़ाही के अंदर डालकर अच्छे से भून लें। जब अनार के छिलकों का रंग काला होने लगे तो इसमें एक चम्मच 2 चम्मच कलौंजी डालें। अब इसे पकाकर मिक्सर में डालें और पीस लें। अब इस तैयार पाउडर में एक चम्मच आंवला पाउडर और एक कप सरसों का तेल डालना है। लो जी अब आपकी हेयर डाई तैयार है। हेयर डाई का इस्तेमाल कैसे करें? सबसे पहले आप अपने बालों को हल्का सा गीला करें। उसके बाद इस हेयर डाई को 1 घंटे तक बालों पर लगा कर रखें।और उसके बाद साफ पानी से बाल धोकर साफ कर लें। आपको बालों पर काली रंगत नजर आने लगेगी। एक्सपर्ट के मुताबिक अनार के छिलकों में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इस तरह भी बना सकते हैं आप हेयर डाई मेहंदी से भी सफेद बालों के लिए हेयर बनाकर तैयार की जा सकती है। हेयर डाई बनाने के लिए लोहे की कड़ाही में मेहंदी डालकर उसमें 2 चम्मच मेथी दाने का पाउडर डालें और थोड़ी चायपत्ती डालकर पका लें। जब यह मिश्रण पक जाए तो इसमें पानी डालकर घोल तैयार करें और कुछ देर रखा रहने देने के बाद और ठंडा हो जाने के बाद सिर पर लगा लें। मेहंदी का यह घोल बालों को काला करने में अच्छा असर दिखाता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर