शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किशमिश के साथ-साथ किशमिश का पानी भी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?

None 2026-02-18 18:59:57
किशमिश के साथ-साथ किशमिश का  पानी भी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?
किशमिश के साथ-साथ किशमिश का  पानी भी हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद? ड्राई फ्रूट्स का नाम लेते ही हमारे दिमाग में बहुत से ड्राई फ्रूट्स के नाम आते हैं।जिनमें किशमिश भी शामिल है। किशमिश का हम दो तरह से सेवन कर सकतेहै।एक तो खाली सुखी किशमिश भी खा सकते हैं दूसरा किशमिश का सेवन हम पानी में भिगोकर भी कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किशमिश के साथ-साथ उसका पानी भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।आज हम किशमिश के पानी के बारे में ही बात करने वाले हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर किशमिश का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसी फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स का नाम लेते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले किशमिश, काजू और बादाम आते हैं। किशमिश एक ऐसा मेवा है जिसे स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन और कैसे करें तैयार? कैसे बनाया जाता है किशमिश का पानी किशमिश का पानी बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए साफ कांच के जार या कंटेनर में किशमिश रखें। अब इसके ऊपर पानी डालें, सुनिश्चित करें कि वे पूरी तरह से भीग जाएं। जार का ढक्कन अच्छी तरह से बंद करके रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को एक गिलास में छान लें और इसका सेवन कर लें। किशमिश का पानी पीने के फायदे वजन कम करने के लिए फायदेमंद अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश के पानी का सेवन करने कर सकते हैं। पाचन तंत्र के लिए बेहतर  जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उनके लिए किशमिश का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। शरीर को एनर्जी मिलना किशमिश में मौजूद आर्जिनिन नाम का प्रोटीन शरीर में एनर्जी को बढ़ाने में मददगार है। हड्डियां मजबूत होना रोजाना भीगी किशमिश या इसका पानी पीने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। स्किन के लिए फायदेमंद किशमिश में मौजूद गुण स्किन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। रोजाना किशमिश के पानी के सेवन से स्किन को कई समस्याओं से बचा सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर