गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

धार्मिक कार्यों के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है पान का पत्ता?

None 2025-09-08 18:34:10
धार्मिक कार्यों के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है पान का पत्ता?
धार्मिक कार्यों के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है पान का पत्ता? भारतीय संस्कृति में पान के पत्ते को बेहद शुभ माना जाता है। पान का पत्ता पूजा-अर्चना और धार्मिक स्थलों पर इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ-साथ पान का पत्ता औषधीय गुणों से भी भरपूर है। पान के पत्ते में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको पान के पत्ते के बारे में बताने वाले हैं कि पान का पत्ता हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है और इससे कौन-कौन सी बीमारियों से छुटकारा मिलता है आईए जानते हैं। भारतीय संस्कृति में पान का पत्ता शुभता, औषधीय गुणों और हमारी परंपरा का प्रतीक है। चाहे कोई पूजा-पाठ हो, शादी-ब्याह या फिर कोई धार्मिक आयोजन, हर शुभ मौके पर पान का पत्ता अहम होता है। विज्ञान और आयुर्वेद भी इसके गुणों को मान्यता देते हैं। इसके पत्तों में मौजूद औषधीय गुणों से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, पान के पत्ते में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। कई शोधों में यह पाया गया है कि पान का पत्ता कुछ हद तक कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सहायक हो सकता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। वहीं आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की खराश और मुंह की दुर्गंध जैसी सामान्य समस्याओं में सदियों से किया जा रहा है। शोधकर्ताओं ने पाया कि मगही पान में टैनिन, प्रोपेन, एल्कलॉइड, फिनाइल जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद कैंसर-रोधी और सूजन-रोधी यौगिक शरीर को संक्रमण से बचाने, दांतों और हड्डियों को मज़बूत बनाने और सूजन कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इतना ही नहीं, इसका सेवन दांत दर्द और जीवाणु संक्रमण में भी राहत दिलाने वाला साबित हो सकता है।   वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से, बल्कि किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए भी मील का पत्थर साबित हो सकती है। अगर मगही पान को औषधीय महत्व के साथ बड़े पैमाने पर बाज़ार में उतारा जाए, तो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी माँग तेज़ी से बढ़ सकती है। इसका सीधा फ़ायदा किसानों को होगा और क्षेत्रीय कृषि को एक नई दिशा मिल सकती है। पान के पत्तों के फायदे पाचन ठीक करने में सहायक इसके अलावा, पान के पत्तों का उपयोग पाचन क्रिया को सुधारने के लिए भी किया जाता है, क्योंकि यह पेट की अम्लता को नियंत्रित करता है और गैस या अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। मुंह की बदबू दूर होना पान के पत्ते चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है और सांसों को ताजगी मिलती है, क्योंकि इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के जीवाणुओं को कम करते हैं। यह गुण पान को भोजन के बाद एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर बनाता है। फ्री रेडिकल्स पान के पत्तों में पाए जाने वाले विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। घर पर कैसे उगाएं पान के पत्ते पान की बेल को घर में लगाना बेहद आसान है, क्योंकि इसकी बेल को ज्यादा तेज धूप पसंद नहीं होती। यह बालकनी, बरामदे, या घर की किसी छायादार दीवार के पास आसानी से लगाई जा सकती है। इसकी बेल धीरे-धीरे बढ़ती है और रेलिंग या दीवार पर फैलकर घर को एक सुंदर प्राकृतिक सजावट भी देती है। इसे बीज से नहीं बल्कि बेल की टहनी से उगाया जाता है। 5-6 इंच लंबी टहनी को हल्की नमी वाली मिट्टी में लगाएं, जिसमें गोबर की खाद या कंपोस्ट मिला हो, और पानी दें। ध्यान रहे कि गर्मियों में इसे सीधी धूप से बचाएं और पत्तों पर हल्की स्प्रे करते रहें ताकि नमी बनी रहे। सर्दियों में पानी कम दें, लेकिन मिट्टी को पूरी तरह सूखने भी न दें. अगर पत्तों पर कीड़े लग जाएं तो नीम के पानी या घरेलू कीटनाशक छिड़क दें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर