गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पके हुए केले के साथ-साथ कच्चा केला भी होता है सेहत के लिएफायदेमंद?

None 2025-03-20 18:50:31
पके हुए केले के साथ-साथ कच्चा केला भी होता है सेहत के लिएफायदेमंद?
पके हुए केले के साथ-साथ कच्चा केला भी होता है सेहत के लिएफायदेमंद? ज्यादातर लोग केला खाना पसंद करते हैं, और केला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पके हुए केले के साथ-साथ कच्चा केला भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। दरअसल कच्चे केले में पर्याप्त मात्रा में वसा और प्रोटीन पाया जाता है? कच्चा केला, जिसे हरा केला भी कहा जाता है, डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें शुगर लेवल कम और रेसिस्टेंट स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे थोड़ा कच्चा खाया जाए, या तो इसे अकेले खाया जाए या फिर सलाद, स्मूदी में शामिल किया जाए। आप इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। वहीं, आप कच्चे केले का ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसे प्रोटीन या हेल्दी फैट के साथ खाएं। कच्चा केला खाने के फायदे आपको बता दें कि कच्चे केले में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं इसलिए शुगर के मरीजों के लिए रामबाण है। वहीं, कच्चे केले में आयरन, स्टार्च, फास्फोरस, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 30 से कम होता है इसलिए जिनका जीआई 50 से नीचे उनको आसानी से पच जाता है। हार्ट के लिए होता है फायदेमंद इसके अलावा कच्चा केला हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा साबित होता है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रोल का स्तर घटता है। जो लोग दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं उनके लिए बेस्ट फूड है। वज़न कम करने में सहायक कच्चा केला वजन कम करने के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है तो उसके चलते कुछ खाने की आवश्यकता नहीं होती इसलिए यह मोटापा कम करने के लिए बेहतर है। त्वचा चमकदार बनाए रखने में मददगार कच्चा केला आपकी स्किन के लिए भी बहुत रामबाण साबित होता है. क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जिसके कारण असमय नजर आने वाली झुर्रियों पर भी लगाम लगती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर