गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमेजन के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर

None 2023-11-25 12:03:32
अमेजन के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर

लंदन । ब्रिटेन (Britain) में अमेरिकी ऑनलाइन रिटेलर अमेज़न (Amazon) के एक प्रमुख गोदाम के बाहर 1,000 से अधिक कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए।

द इंडिपेंडेंट अखबार ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। जीएमबी यूनियन (GMB union) ने कहा कि कोवेंट्री में कंपनी की साइट पर कर्मचारियों तथा कंपनी के बीच 28 दिनों से वेतन को लेकर विवाद चल रहा है।

जीएमबी (GMB) के क्षेत्रीय आयोजक अमांडा गियरिंग ने बताया, “कर्मचारी 15 पाउंड (18.9डॉलर) प्रति घंटे के हिसाब से वेतन चाहते हैं… यह मांग बहुत ज्यादा नहीं है। यह अरबों पाउंड की कंपनी है, जो इसे वहन कर सकती है, लेकिन दुर्भाग्य से, वे सुन नहीं रहे हैं।”

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा, “कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन अमेरिका, इटली और स्पेन (Italy and Spain) सहित कई अन्य देशों में हो रहे हैं और यह कंपनी के 30 साल के इतिहास में सबसे बड़ा व्यवधान होगा।

उधर, अमेज़न (Amazon) ने इंडिपेंडेंट को बताया कि हड़ताल के कारण ग्राहकों को कोई व्यवधान होने की उम्मीद नहीं है। ब्रिटेन में पिछली सर्दियों से कर्मचारी नियमित रूप से हड़ताल कर रहे हैं, क्योंकि लोग देश में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर अपना असंतोष व्यक्त करते हैं।

https://shahtimesnews.com/39-palestinians-released-including-24-women/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर