गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शादी में आने के लिए अंबानी फैमिली ने ममता बनर्जी से की बार-बार रिक्वेस्ट

None 2024-07-12 13:35:11
शादी में आने के लिए अंबानी फैमिली ने ममता बनर्जी से की बार-बार रिक्वेस्ट

अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई राजनीतिक दिग्गज भी शामिल होंगें, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आदि लोग शामिल होने वाले हैं।

~Tanu

मुम्बई, (शाह टाइम्स)जैसा की आप भी जानते हैं की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज होने वाली है। वहीं इस शादी में देश के कई बड़े राजनेता आ रहे हैं और इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस शादी में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आ गई है। 

आपको बता दें कि ममता बनर्जी शादियों में जाना ज्यादा पसंद नहीं करती है और ऐसे में वो जब ​अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हो रही हैं तो इसको लेकर सभी के मन में सवाल उठा रहा है। जिसको लेकर ममता बनर्जी का कहना हैं कि , 'नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बार-बार अनुरोध करने की वजह से वो शादी में जा रही हैं।' 

अंबानी फैमिली ने की बार-बार रिक्वेस्ट

दरअसल मुंबई के लिए रवाना होने से पहले कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सीएम ममता ने बताया कि,' वैसे तो शादी में शामिल होने का उनका कोई प्लान नहीं था, लेकिन अंबानी फैमिली के बार-बार रिक्वेस्ट करने पर वो वेडिंग प्रोग्राम में जाने के लिए तैयार हुईं।'  उन्होंने आगे कहा कि, 'मुकेश जी और नीता जी लगातार शादी समारोह में शामिल होने का अनुरोध कर रहे थे, इसलिए मैं मुंबई जा रही हूं।'

ये राजनीतिक दिग्गज भी होंगें शामिल

आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई राजनीतिक दिग्गज भी शामिल होंगें, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण, आंद्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल होने वाले हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर