वाशिंगटन, (Shah Times) । अमेरिका ने ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले को लेकर ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के फैसले की घोषणा की है।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका आगामी दिनों में ईरान पर नए प्रतिबंध लगाएगा।
इसमें उसके मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रम के साथ-साथ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) और ईरान के रक्षा मंत्रालय का समर्थन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ नए प्रतिबंध शामिल हैं।
इस बीच ईरान ने कहा कि यह हमला एक अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास पर इजरायली हमले की प्रतिक्रिया थी, जिसमें दो वरिष्ठ कमांडरों सहित सात ईरानी मारे गए थे।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।