गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमेरिका ने इजरायल को हथियार हस्तांतरण पर प्रतिबंध हटाने संबंधी विधेयक किया पारित

None 2024-05-17 09:33:01
अमेरिका ने इजरायल को हथियार हस्तांतरण पर प्रतिबंध हटाने संबंधी विधेयक किया पारित

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को बमों की एक खेप 3,500 की संख्या और उनमें से कुछ का वजन 2,000 पाउंड तक को रोक दिया था ।

वाशिंगटन, (Shah Times) । रिपब्लिकन-नियंत्रित अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को इजरायल को हथियार हस्तांतरण पर रोक को हटाने की मांग करने वाला एक विधेयक पारित किया।

अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन ने इज़रायल सिक्योरिटी असिस्टेंस सपोर्ट एक्ट नामक विधेयक को 224-187 वोटों से पारित किया।

प्रतिनिधि सभा ने जो बाइडेन के हालिया फैसले के जवाब में इस सप्ताह इस विधेयक के साथ आगे बढ़ने की योजना बनाई। बाइडेन ने इजरायल को बमों की एक खेप (3,500 की संख्या और उनमें से कुछ का वजन 2,000 पाउंड तक) को इस डर से रोक दिया था कि इन्हें दक्षिणी गाजा शहर राफा में इजरायल के प्रत्याशित बड़े सैन्य अभियान के दौरान गिराया जायेगा, जहां लगभग 14 लाख नागरिक शरण लिए हुए हैं।

प्रशासन ने अपनी ओर से मंगलवार को एक नीति वक्तव्य जारी किया जिसमें कहा गया कि यदि विधेयक उनके पास आता है तो श्री बाइडेन वीटो कर देंगे।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-17-may-24


बयान में कहा गया है "यह बिल प्रभावी विदेश नीति को क्रियान्वित करने की राष्ट्रपति की क्षमता को कमजोर कर देगा" एवं "इजरायल के प्रति प्रशासन के दृष्टिकोण को जानबूझकर विकृत करने के लिए यह एक गलत प्रतिक्रिया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर