गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अमेरिका ने भारत से पन्नू की हत्या की साजिश मामले में मांगी जानकारी

None • 2024-06-28 09:02:24
अमेरिका ने भारत से पन्नू की हत्या की साजिश मामले में मांगी जानकारी

अमेरिका के उप विदेश मंत्री कर्ट कैम्पबेल ने कहा कि अमेरिका ने भारत सरकार के समक्ष उच्च स्तर पर इस मुद्दे को सीधे उठाया है।

Washington, (Shah Times )। अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार को कहा कि उनके देश ने सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश की भारत द्वारा जांच से संबंधित जानकारी मुहैया करने पर लगातार जोर दिया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि वाशिंगटन इस मामले में जवाबदेही चाहता है अमेरिका के उप विदेश मंत्री कर्ट कैम्पबेल ने कहा कि अमेरिका ने भारत सरकार के समक्ष उच्च स्तर पर इस मुद्दे को सीधे उठाया है।

भारत ने हमारी चिंताओं पर किया गौर'

कैम्पबेल ने पिछले हफ्ते अपनी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन की भारत यात्रा पर प्रेस वार्ता में ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, ‘इस विषय पर भारत के साथ हमारी रचनात्मक बातचीत हुई है और मैं कहूंगा कि उन्होंने हमारी चिंताओं पर गौर किया है।’ उप विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमने स्पष्ट कर दिया है कि हम भारत सरकार से जवाबदेही चाहते हैं और हमने लगातार भारतीय जांच समिति की जांच के बारे में जानकारी मांगी है।’

'भारत सरकार के सामने उठाया मुद्दा'

उन्होंने कहा, ‘और मैं बस इतना ही कहूंगा कि हमने इस मुद्दे को सीधे भारत की सरकार के समक्ष उठाया है…दोनों पक्षों के बीच सबसे उच्च स्तर पर।’ कैम्पबेल इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या पन्नू की हत्या की साजिश का मुद्दा उन बैठकों के दौरान उठाया गया था जो उन्होंने और सुलिवन ने अपने भारतीय समकक्षों के साथ की थीं।

पिछले साल नवंबर में, अमेरिकी अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम करने का आरोप लगाया था। आतंकवाद के आरोपों में भारत में वांछित पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर