गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अमेरिका ने रूस को टेररिस्ट अटैक के लिए किया था खबरदार : व्हाइट हाउस

None • 2024-03-23 11:52:10
अमेरिका ने रूस को टेररिस्ट अटैक के लिए किया था खबरदार : व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने हाल ही में खबरदार की अपनी कर्तव्य नीति का पालन करते हुए रूस के खिलाफ एक योजनाबद्ध आतंकवादी हमले की जानकारी रूसी अधिकारियों के साथ साझा की थी

वाशिंगटन, (Shah Times)। अमेरिका ने रूस को पहले ही टेररिस्ट अटैक के लिए खबरदार किया था।

व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने हाल ही में खबरदार की अपनी कर्तव्य नीति का पालन करते हुए रूस के खिलाफ एक योजनाबद्ध आतंकवादी हमले की जानकारी रूसी अधिकारियों के साथ साझा की थी। यह जानकारी स्पुतनिक ने शुक्रवार को दी।

प्रवक्ता ने कहा कि “इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी सरकार को मॉस्को में एक योजनाबद्ध आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसमें संभावित रूप से बड़े समारोहों और संगीत कार्यक्रम को लक्षित करना शामिल था। जिसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस में रहने वाले अमेरिकियों के लिए एक सार्वजनिक सलाह जारी किया। अमेरिकी सरकार ने अपनी दीर्घकालिक 'चेतावनी देने के कर्तव्य' की नीति का पालन करते हुए रूसी अधिकारियों के साथ भी यह जानकारी साझा की थी।”

https://twitter.com/ShahTimes1/status/1771386273942647224?t=4_5-ZvjER29Dai1yS7bP4w&s=19

गौरतलब है कि शुक्रवार को मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कार्यक्रम स्थल में गोलीबारी की। आपातकालीन और सुरक्षा सेवाएं इस संकट से निपट रही हैं।

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के अनुसार, इस आतंकी हमले में 40 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा अन्य लोग घायल हुए जबकि रूस की जांच समिति ने कहा कि हमले में 70 से ज्यादा लोग मारे गए।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर