गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमेरिकी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट भारत को इरादतन बदनाम करने वाली

None 2024-08-30 19:42:33
अमेरिकी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट भारत को इरादतन बदनाम करने वाली

New Delhi,(Shah Times)।‌ भारत ने अमेरिकी चैनल सीएनएन पर बंगलादेश में बाढ़ से संबंधित रिपोर्टों को भ्रामक, तथ्यात्मक रूप से गलत और इरादतन बदनाम करने वाली बताते हुए शुक्रवार को खारिज कर दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गए सवालों पर कहा, "हमने बंगलादेश में बाढ़ की स्थिति पर सीएनएन रिपोर्ट देखी है। इसका वर्णन भ्रामक है और यह बताने की कोशिश की गई है कि बाढ़ के लिए किसी न किसी तरह भारत जिम्मेदार है। यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।"

प्रवक्ता ने कहा कि रिपोर्ट भारत सरकार द्वारा स्थिति स्पष्ट करने के लिए जारी प्रेस विज्ञप्ति में उल्लिखित तथ्यों की अनदेखी करता है। उन्होंने इस बात को भी नजरअंदाज कर दिया है कि जल संसाधन प्रबंधन के लिए मौजूदा संयुक्त तंत्र के माध्यम से दोनों देशों के बीच डेटा और महत्वपूर्ण सूचनाओं का नियमित और समय पर आदान-प्रदान होता है।

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जैसा कि हमने पहले कहा, बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री सुरक्षा कारणों से बहुत कम समय के नोटिस पर भारत आईं। इस मामले में हमारे पास जोड़ने के लिए और कुछ नहीं है।"

ढाका में भारतीय उच्चायोग में वीज़ा सेवाओं के संचालन पर पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में बंगलादेश में सीमित भारतीय वीज़ा सेवाएं उपलब्ध हैं। अभी भारतीय वीज़ा आपातकालीन या चिकित्सा प्रयोजनों के लिए दिए जा रहे हैं। पूर्ण वीज़ा सेवाएं कानून और व्यवस्था बहाल होने और सामान्य स्थिति स्थापित होने के बाद ही फिर से शुरू हो सकती हैं।

India calls out Fake News report of CNN

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर