गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

साइबर हमलों के लिए रुस को जिम्मेदार ठहराना अमेरिका का झूठा प्रोपेगेंडा

None 2024-05-04 11:21:20
साइबर हमलों के लिए रुस को जिम्मेदार ठहराना अमेरिका का झूठा प्रोपेगेंडा

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका यूरोप में साइबर हमलों की एक श्रृंखला के लिए एपीटी28 समूह को दोषी ठहराने में जर्मनी के साथ शामिल है

वाशिंगटन (Shah Times)।अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय का रूसी खुफिया सेवाओं के कथित तौर पर यूरोप में साइबर हमलों में शामिल होने संबंधी दावा केवल झूठा प्रोपेगेंडा है।अनातोली एंटोनोव ने अपने बयान में कहा , “हम ऐसे बयानों को मेगाफोन कूटनीति का एक और उदाहरण तथा रूस पर आरोप लगाने की अमेरिका की अदम्य इच्छा का सबूत मानते हैं।

हमने अमेरिका से बार-बार कहा है: यदि आपको कोई संदेह है, तो उन्हें विशिष्ट तथ्य और साक्ष्य के प्रावधान के साथ आधिकारिक चैनलों के माध्यम से प्रसारित किया जाना चाहिए।”उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के पास अपने दावों के समर्थन में दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। यह स्पष्ट है कि जैसे-जैसे अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसी उत्तेजक फर्जी कहानियां और तेज होती जाएंगी जैसा कि पिछले वर्षों में हुआ था।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका यूरोप में साइबर हमलों की एक श्रृंखला के लिए एपीटी 28 समूह को दोषी ठहराने में जर्मनी के साथ शामिल है , जो कथित तौर पर रूसी खुफिया सेवाओं से जुड़ा हुआ है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर