गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

तमाम अटकलों के बीच चंपई सोरेन झारखंड मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ 

None 2024-02-02 09:47:56
तमाम अटकलों के बीच चंपई सोरेन झारखंड मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ 

गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे चंपई सोरेन के नेतृत्व में पांच विधायक राज्यपाल से मिले भी, मगर उन्हें सरकार बनाने का समय नहीं दिया गया। 

रांची,(Shah Times)। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को चंपई सोरेन को राजभवन में 12:30 बजे दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

चंपई सोरेन राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। राज्य में रघुवर दास को छोड़कर कोई मुख्यमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया । वैसे अलग-अलग अवधियों को जोड़कर सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अर्जुन मुंडा के नाम दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने कल देर रात झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था। हेमंत सोरेन के जेल जाने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और इसी के कारण चंपई सोरेन को झामुमो गठबंधन विधायक दल का नया नेता चुना गया।

 झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को चंपई सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया।बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कर सकते है।रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से महागठबंधन के विधायक वापस सर्किट हाउस लौट गए हैं।

लो विजिविलिटी की वजह से विधायकों का चार्टर प्लेन उड़ान नहीं भर सका। आखिरकार सभी विधायक प्लेन से उतर गये और सर्किट हाउस अभी तुरंत पहुंचे हैं।जानकारी के अनुसार एहतियातन महागठबंधन के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा था। विधायकों को लेकर बस सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए गई। 38 विधायक दो चार्टर प्लेन में सवार भी हो गये थे, लेकिन अंतिम समय में लो विजिविलिटी की वजह से प्लेन उड़ान नहीं भर सका।

एटीसी ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद विधायकों को लेकर बस एयरपोर्ट से सर्किट हाउस लौट गई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्यपाल की तरफ से बुलावे का महागठबंधन इंतजार कर रही थी। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे चंपई सोरेन के नेतृत्व में पांच विधायक राज्यपाल से मिले भी, मगर उन्हें सरकार बनाने का समय नहीं दिया गया। इसके बाद सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर