गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमित शाह का हरियाणा प्रचार के दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना

None 2024-09-27 17:21:20
अमित शाह का हरियाणा प्रचार के दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी वोट बैंक के लालच में तुष्टीकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस के जमाने में हरियाणा में हथिनी से थानसेर तक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते थे।

गोहाना (Shah Times) बीजेपी का हरियाणा में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। आज अमित शाह ने गोहाना में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (27 सितंबर 2024) को रेवाड़ी में रैली कर कांग्रेस को जवाब दिया है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी वोट बैंक के लालच में तुष्टीकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस के जमाने में हरियाणा में हथिनी से थानसेर तक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते थे। राहुल गांधी अमेरिका में जाकर आरक्षण हटाने की बात करते हैं।" उन्होंने कहा कि हमने आरक्षण में क्रीमी लेयर को बढ़ाया है।

अग्रीवीर पर की शाह ने बड़ी घोषणा

गृह मंत्री ने कहा, "हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी सेना का सम्मान नहीं करती है। कांग्रेस ने सेनाध्यक्ष को गुंडा कहा था।" उन्होने आरोप लगाया, "हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, कट, कमीशन और करप्शन से चलती थी। डीलर, दलाल और दामादों का राज चलता था। बीजेपी सरकार में न डीलर बचे न ही दलाल बचे, दामाद का तो सवाल ही नहीं है।"

एमएसपी को लेकर भी की घोषणा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी को अभी किसी एनजीओ ने पकड़ा दिया है कि MSP बोलने से वोट मिल जाएंगे। खरीफ और रबी की फसल कौन सी है, क्या आपको (राहुल गांधी) मालूम है। पूरे देशभर में कांग्रेस की जो सरकारें चल रही हैं, वे MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोलना बंद करें। हरियाणा की बीजेपी सरकार किसानों से 24 फसलें MSP पर खरीद रही है। हरियाणा में कांग्रेस के नेता एक बार बता दें कि देश में आपकी कौन सी सरकार MSP पर 24 फसल खरीदती है?।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर