गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केबीसी 16: नरेशी मीणा के साहस की अमिताभ बच्चन ने की सराहना, ट्यूमर के इलाज में करेंगे मदद

None 2024-08-22 17:01:55
केबीसी 16: नरेशी मीणा के साहस की अमिताभ बच्चन ने की सराहना, ट्यूमर के इलाज में करेंगे मदद

इस थेरेपी के लिए 25-30 लाख रुपये की जरूरत है, जो कि केवल भारत के 2-4 अस्पतालों में ही उपलब्ध है।

~Tanu

(शाह टाइम्स)। कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है, और अब तक कई प्रतियोगी इस शो में भाग लेकर लाखों रुपये जीत चुके हैं। हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड में, राजस्थान की नरेशी मीणा ने हॉटसीट पर जगह बनाई और अपने खेल की शुरुआत की।

प्रोमो में दिखाया गया कि नरेशी एक गंभीर बीमारी, ट्यूमर से पीड़ित हैं, जिसका इलाज हो चुका है, लेकिन यह पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बावजूद इसके, उनका आत्मविश्वास अडिग है। उनके इस साहस की सराहना स्वयं अमिताभ बच्चन ने भी की, साथ ही उनके इलाज में मदद का वादा भी किया।

नरेशी ने बताया कि उन्हें 2018 में ब्रेन ट्यूमर का पता चला था और 2019 में उनकी सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, सर्जरी के दौरान डॉक्टर ट्यूमर को पूरी तरह निकालने में सफल नहीं हो सके, और अब उन्हें पुनः सर्जरी तथा प्रोटोन थेरेपी की आवश्यकता है। इस थेरेपी के लिए 25-30 लाख रुपये की जरूरत है, जो कि केवल भारत के 2-4 अस्पतालों में ही उपलब्ध है।

अमिताभ बच्चन ने नरेशी की स्थिति सुनकर भावुक होते हुए कहा कि वह उनकी प्रोटोन थेरेपी के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था करने का हर संभव प्रयास करेंगे और उनके इलाज में सहयोग करेंगे। नरेशी ने कहा कि वह शो में जीती हुई रकम से अपने ट्यूमर का इलाज कराएंगी और अपनी मां के गिरवी रखे जेवर भी वापस लेंगी, जो उन्होंने उनके इलाज के लिए रखे थे। नरेशी के पिता एक साधारण किसान हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया, जिससे वह आज हॉटसीट तक पहुंच सकीं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर