गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमिताभ बच्चन के वॉर्डरोब में 'तब्दीली' का खुलासा

None 2023-08-08 22:05:47
अमिताभ बच्चन के वॉर्डरोब में 'तब्दीली' का खुलासा

स्टाइलिस्ट प्रिया पाटिल ने किया कौन बनेगा करोड़पति - सीज़न 15 (Kaun Banega Crorepati - Season 15) के लिए अमिताभ बच्चन के वॉर्डरोब में 'तब्दीली' का किया खुलासा

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का फैंस का फेवरेट गेम शो,कौन बनेगा करोड़पति - सीज़न 15 ( Kaun Banega Crorepati - Season 15)14 अगस्त को रात 9 बजे प्रीमियर के लिए तैयार है। पिछले कुछ वर्षों में, दर्शकों ने इस शो के होस्ट श अमिताभ बच्चन को कई शो-स्टॉपिंग आउटफिट्स पहने देखा है, जो बड़े पैमाने पर चर्चा का विषय रहे हैं। थ्री-पीस सूट से लेकर बो-टाईज़, स्टाइलिश स्कार्फ और बहुत-से आउटफिट्स‌ तक, स्टाइलिस्ट प्रिया पाटिल अकेली ऐसी महिला हैं, जो हर सीज़न में टेलीविजन के पसंदीदा होस्ट को आकर्षक बनाने में सहायक रही हैं! जहां इस ज्ञान-आधारित रियलिटी शो में गेमप्ले में नए एलिमेंट्स को जोड़ने के साथ कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, वहीं प्रिया भी उभरते फैशन ट्रेंड के साथ बिग बी को‌ स्टाइल करेंगी, जिसे यह मेगास्टार बड़े उत्साह के साथ पेश करते हैं।

इस सीज़न में मिस्टर बच्चन के लुक में बदलाव को लेकर चर्चा करते हुए प्रिया पाटिल ने कहा, "कौन बनेगा करोड़पति - सीज़न 15 ( Kaun Banega Crorepati - Season 15) वें सीज़न के लिए, मेरे मूड बोर्ड में लुक को 'नया' और 'फ्रेश' रखने पर जोर दिया गया है। क्लासिक लुक बरकरार रखते हुए हम एक कदम आगे बढ़े हैं और इसमें नए एलिमेंट्स जोड़े हैं। सर क्लासिक थ्री-पीस सूट, बंदगला और जोधपुरी में नजर आएंगे, लेकिन मैं एक 'कलर प्ले' पेश कर रही हूं जो रंगों का एक आकर्षक संयोजन होगा। विस्तार से बताऊं तो नेवी के साथ वाइन, ब्लैक एंड व्हाइट, पाउडर ब्लू और नेवी, प्लेन के साथ पिनस्ट्रिप, प्लेन के साथ चेक जैसे बहुत-से कलर पैटर्न्स होंगे। उनकी शर्ट्स की बात करें, तो मैंने छोटी लेकिन साफ दिखाई देने वालीं विशेषताएं पेश की हैं, जिनमें कॉलर के साथ कंट्रास्ट पाइपिंग, उभरे हुए अलग-अलग ब्रोचेस और लैपल पिन, जो पूरे लुक को निखारती हैं और इसे पूरा करती हैं। हमने क्लासिक जोधपुरी पर शॉल की तरह एक खास ड्रेप जोड़ा है, और लुक को पूरा करने के लिए इसे पकड़कर रखने वाला ब्रोच होगा।"

केबीसी के लिए बिग बी को स्टाइल करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "सर (अमिताभ बच्चन) एक लेजेंड हैं और मैंने वर्षों से उन्हें देखकर बहुत कुछ सीखा है। मैंने उनसे ही लगन, पेशेवर रुख और बारीकियों पर ध्यान देना सीखा है। यह उनके सभी परिधानों में झलकता है। मैं हमेशा सबसे कहती हूं कि सर को किसी स्टाइलिस्ट की जरूरत नहीं है, वो अपने आप में एक स्टाइल आइकॉन हैं। कपड़ों से आदमी नहीं बनते, बल्कि आदमी कपड़े बनाता है; मेरा हमेशा से यही मानना है। वो जो भी पहनते हैं, उसे ट्रेंड बना देते हैं और वो हमेशा सभी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं।"

देखिए 'कौन बनेगा करोड़पति - सीज़न 15', 14 अगस्त से, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Stylist Priya Patil Amitabh Bachchan, wardrobe ,Kaun Banega Crorepati - Season 15,shah times,Sony Entertainment Television

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर