गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

साहित्य के क्षेत्र में 2024 नोबेल पुरस्कार का एलान, इस लेखिका को मिला सम्मान

None 2024-10-10 17:44:55
साहित्य के क्षेत्र में 2024 नोबेल पुरस्कार का एलान, इस लेखिका को मिला सम्मान
इस अवॉर्ड का आधा हिस्सा डेविड बेकर को कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए दिया गया। इसके अलावा इसे संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए दिया गया।

मुजफ्फरनगर (Shah Times): साहित्य के क्षेत्र में 2024 के नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक, इस साल यह सम्मान दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को दिया गया। उन्हें उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।

आपको बता दें कि रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया था।इस साल यह सम्मान तीन लोगों को दिया गया।

इस अवॉर्ड का आधा हिस्सा डेविड बेकर को कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए दिया गया। इसके अलावा इसे संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए दिया गया।

सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का एलान किया गया था। इस साल अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

2023 में नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को मिला था अवॉर्ड

2023 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को दिया गया था। उन्हें उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए इस सम्मान से नवाजा गया था, जो अनकही की आवाज बनते हैं। फॉस ने अपने पहला उपन्यास रेड एंड ब्लैक में आत्महत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर लिखा था। फॉसे साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाले चौथे नॉर्वेजियन लेखक थे। ब्योर्नस्टजर्न ब्योर्नसन को 1903 में, नट हैम्सन को 1920 में और सिग्रिड अनडसेट को 1928 में यह पुरस्कार दिया गया था।

साहित्य के क्षेत्र में अब तक 121 लोगों को नोबेल

साहित्य के क्षेत्र में अब तक 121 लोगों को नोबेल मिला है। इसमें केवल 18 महिलाएं हैं। रबींद्रनाथ टैगोर अकेले भारतीय हैं, जो साहित्य के नोबेल से सम्मानित हुए हैं। उन्हें यह पुरस्कार 1913 में मिला था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर