गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का एलान...

None 2024-08-16 16:11:20
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का एलान...

भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया।

Gopi Saini

New Delhi: शाह टाइम्स। भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव का ऐलान कियाा है। वहीं, हरियाणा में एक चरण में मतदान का ऐलान किया है। वहीं, 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

https://www.instagram.com/p/C-ulLi0PcoB/?igsh=eTliaGczcHJnOGpk


जम्मू में तीन चरणों में होगा मतदान

देश के ‘ताज’ यानी जम्मू कश्मीर में चुनावी बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां चुनाव कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई समय सीमा 30 सितंबर को समाप्त हो रही है। पिछले दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था।

1 अक्टूबर को होगा मतदान

भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। सूबे की सभी सीटों पर 1 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। भारतीय चुनाव आयोग ने बताया है कि हरियाणा का पूरा विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होने की संभावना है। यह मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी भी यहां सबका ​गणित बिगाड़ती हुए नजर आएगी।

4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 अक्टूबर को किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर