गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ऐलान,दो मुस्लिमों को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

None • 2023-07-29 11:38:21
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ऐलान,दो मुस्लिमों को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बीजेपी महासचिव एवं केन्द्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने आज सुबह यह सूची जारी की जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं।

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (bjp) ने पार्टी का बहुप्रतीक्षित सांगठनिक पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नये केन्द्रीय पदाधिकारियों की आज घोषणा कर दी जिनमें नौ महिलाएं एवं दो मुस्लिम शामिल हैं।

बीजेपी महासचिव एवं केन्द्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने आज सुबह यह सूची जारी की जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इन पदाधिकारियों में नौ महिलाएं हैं। राष्ट्रीय महासचिवों में इस बार किसी महिला को स्थान नहीं मिला है लेकिन 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में पांच और 13 राष्ट्रीय सचिवों में चार महिलाएं हैं।

केरल के अब्दुल्ला कुट्टी और उत्तर प्रदेश के तारिक मंसूर के रूप में दो मुस्लिम चेहरों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय बंडी तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से विधान परिषद सदस्य डॉ. राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

नयी सूची में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के केन्द्र में बदलाव का है। उन्हें भोपाल से हटा कर लखनऊ भेजा गया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

सूची इस प्रकार है :

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष :- डॉ. रमन सिंह, श्रीमती वसुंधरा राजे, रघुबर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सुश्री सरोज पाण्डेय, श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती डी के अरुणा, एम. चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, श्रीमती लता उसेंडी और तारिक मंसूर।

राष्ट्रीय महासचिव: सर्वश्री अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुघ, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंडी और राधामोहन अग्रवाल।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री : श्री बी एल संतोष

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री : शिवप्रकाश (केन्द्र : लखनऊ)

राष्ट्रीय सचिव: श्रीमती विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, सुश्री पंकजा मुंडे, डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना, डॉ. अल्का गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओम प्रकाश ध्रुवे, ऋतुराज सिन्हा, श्रीमती आशा लाकड़ा, कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेन्द्र सिंह नागर और अनिल एंटनी

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष : राजेश अग्रवाल

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष : नरेश बंसल

Bjp,BJP's national office bearers, Muslims national vice presidents

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर