गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उत्तराखंड में उप चुनाव की घोषणा

None 2024-06-10 17:15:00
उत्तराखंड में उप चुनाव की घोषणा

बद्रीनाथ व मंगलौर उप चुनाव के लिए 10 को मतदान और 13 जुलाई को गिनती

देहरादून,( Shah Times )। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही दो जिलों में हरिद्वार और चमोली में फिर आचार संहिता लागू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा(चमोली) और मंगलौर विधानसभा(हरिद्वार) उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।


बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके चलते बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है।


लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब उसका निस्तारण होने के बाद आयोग ने तिथि जारी कर दी है।

चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 14 जून
नामांकन की अंतिम तिथि – 21 जून
नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून
नाम वापसी की अंतिम तिथि – 26 जून
विधानसभा उप चुनाव की तिथि – 10 जुलाई
मतगणना की तिथि – 13 जुलाई

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर