गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

42 अरब की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस शुरू करने का ऐलान

None 2023-06-27 13:31:48
42 अरब की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस शुरू करने का ऐलान

वाशिंगटन। अमेरिका हाई-स्पीड इंटरनेट (High-Speed Internet) सेवा की पहुंच का विस्तार करने की योजना बना रहा है और इसके लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के प्रशासन ने 42 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि की घोषणा की है

व्हाइट हाउस (White House) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 85 लाख से अधिक घर और छोटे व्यवसाय अभी भी उन क्षेत्रों में हैं, जहां कोई हाई-स्पीड इंटरनेट (High-Speed Internet) बुनियादी ढांचा नहीं है तथा लाखों लोग सीमित या अविश्वसनीय इंटरनेट विकल्पों के साथ जूझ रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि यह घोषणा बाडेन के अमेरिका में निवेश के एजेंडे के हिस्से के रूप में यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अमेरिका में हर किसी की किफायती, विश्वसनीय हाई-स्पीड इंटरनेट तक पहुंच हो , प्रशासन के प्रयासों का हिस्सा है। व्हाइट हाउस ने देश के इतिहास में सबसे बड़ी इंटरनेट फंडिंग घोषणा की तुलना फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के ग्रामीण विद्युतीकरण अधिनियम से की, जिसने 1930 के दशक में अमेरिका के लगभग हर घर और खेत में बिजली पहुंचाई थी।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह राशि 2.7 करोड़ डॉलर से लेकर 3.3 अरब डॉलर से अधिक तक हैं। इससे प्रत्येक राज्य को न्यूनतम 10.7 करोड़ डॉलर प्राप्त होंगे। इसमें कहा गया है कि 19 राज्यों को एक अरब डॉलर से अधिक का आवंटन प्राप्त हुआ है। इनमें अलबामा, कैलिफोर्निया, जॉर्जिया, लुइसियाना, मिशिगन, मिसौरी, उत्तरी कैरोलिना, टेक्सास, वर्जीनिया और वाशिंगटन 10 शीर्ष पर है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि इन आवंटनों और बाइडेन प्रशासन के अन्य निवेशों के साथ, सभी 50 राज्यों, डी.सी. और क्षेत्रों के पास अब 2030 तक प्रत्येक निवासी और छोटे व्यवसाय को विश्वसनीय, किफायती हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए संसाधन हैं।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर