गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हरियाणा का एक और IAS रिश्वत लेते गिरफ्तार

None 2023-10-13 10:57:02
हरियाणा का एक और IAS रिश्वत लेते गिरफ्तार

महिला से 3 लाख रुपये ले रहा था जयवीर आर्य

चंडीगढ़। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी IAS जयवीर आर्य (Jaiveer Arya) को पंचकूला से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जयवीर आर्य (Jaiveer Arya) को 3 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जयवीर आर्य (Jaiveer Arya) ने 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने मौके से 3 लाख रुपये बरामद किये है। एसीबी आज जयवीर आर्य को कोर्ट में पेश कर सकती है। इससे पहले, मंगलवार को ही आईएएस विजय दहिया को भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।

दहिया पर आरोप है कि हरियाणा कौशल निगम में 50 लाख रुपये के बिल पास करवाने के एवज में वो पैसे लेते थे। छह महीने पहले एक महिला की गिरफ्तारी के बाद दहिया को गिरफ्तार किया गया था।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

हरियाणा वेयर हाउसिंग (Haryana Warehousing) की महिला डीएम को नजदीक के जिले में पोस्टिंग देने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे गए थे। तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। एसीबी करनाल की टीम ने पहले एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया। फिर आरोपी ने बताया कि यह पैसा अन्य अधिकारियों के माध्यम से एमडी जयवीर सिंह आर्य (Jaiveer Singh Arya) के पास जाना है।

दलाल के माध्यम से महिला अधिकारी को दूर के जिलों में ट्रांसफर करने का भय दिखाया गया। महिला अधिकारी ने पति ने करनाल एसीबी के एसपी राजेश फोगाट (SP Rajesh Phogat) से संपर्क किया। एसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर सचिन कुमार की अगुवाई में टीम तैयार की गई और फिर गिरफ्तारी हुई।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर