शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ खाने में भी स्वादिष्ट होती है यह चाट।

None 2025-11-11 18:52:45
पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ खाने में भी स्वादिष्ट होती है यह चाट।
पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ खाने में भी स्वादिष्ट होती है यह चाट। हमारे देश में बहुत से व्यंजन बनाए जाते हैं। जैसे समोसे, टिक्की, गोल गप्पे, आदि। इनमें चाट भी शामिल हैं। चाट का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक चाट सभी की पसंद होती है। मगर सभी के मन में एक बात अवश्य रहती है कि क्या चाट खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी वहेल्थी चाट के बारे में बताने वाले हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर तो है ही साथ ही साथ खाने में भी बेहद स्वादिष्ट है। जब भी कुछ चटपटा खाने का जिक्र होता है पहला नाम चाट का आता है। क्योंकि सभी इसे खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी प्रोटीन से भरपूर चाट खाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए चना चाट की स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी लेकर आए हैं। आपको बता दें कि चने से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। आइए जानते हैं चना चाट की रेसिपी? चना चाट बनाने के लिए सामग्री।
  • चना
  • मटर
  • टमाटर
  • आलू (उबालकर कटा हुआ)
  • हरी (मटर उबली हुई)
  • स्वादानुसार नमक
  • प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हरी मिर्च
  • चाट मसाला
  • पुदीने की चटनी
  • अनार
  • तिल
  • नींब का रस
  • इमली एक्सट्रैक्ट
कैसे बनाएं चना चाट? एक बाउल लें इसमें चने और ब्राउन मटर डालें। इसमें अब कटा हुआ टमाटर, प्याज, उबले हुए और को इसे बाउल में मिलाएं। हरी मिर्च डालें। अब इसमें उबलें हुए मटर डालकर मिक्स करें। स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालें। अनार के दाने, तिल, नींबू का रस, पुदीने की चटनी और इमली एक्सट्रैक्ट डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और ठंडा करके सर्व करें। चना चाट का सेवन करने से होने वाले फायदें? चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाने में मददगार है। अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं, तो वजन को घटाने में मदद मिल सकती है क्योंकि, इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकता है. जिससे अधिक खाने से बचे रहते हैं और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह ब्लड शुगर के लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है। जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर