शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दुध-दही के अलग इन चीजों से भी कर सकते हैं आप कैल्शियम की पूर्ति।

None 2025-10-27 17:28:22
दुध-दही के अलग इन चीजों से भी कर सकते हैं आप कैल्शियम की पूर्ति।
दुध-दही से अलग इन चीजों से भी कर सकते हैं आप कैल्शियम की पूर्ति। शरीर को सेहतमंद रखने के ल‍िए सभी व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स की जरूरत होती है। उन्‍हीं में से एक म‍िनरल कैल्‍श‍ियम है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो सबसे ज्‍यादा नुकसान आपकी हड्ड‍ियों को ही होता है। आपको चलने-फ‍िरने, उठने-बैठने में भी द‍िक्‍कत होने लगती है। आपको बता दें क‍ि प्रोटीन और आयरन की तरह ही कैल्‍श‍ियम की भी उतनी ही जरूरत होती है। कैल्शियम और प्रोटीन हमारे शरीर के लिए दो सबसे जरूरी पोषक तत्व हैं। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है, जबकि प्रोटीन मांसपेशियों के बनाने और मरम्मत के लिए जरूरी है। दूध और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन दोनों के बेहतरीन स्रोत हैं, लेकिन अगर आप इनसे ऊब चुके हैं या आपको लैक्टोज इनटोलरेंस है, तो अन्य विकल्प भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपने शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। यहां हम ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल आप भरपूर मात्रा में कैल्शियम ले सकते हैं। बता दें कि हड्ड‍ियों के अलावा हमारे दांतों, द‍िल और द‍िमाग को भी सेहतमंद रखता है। ये हमारे शरीर के ल‍िए जरूरी पोषक तत्‍व है। आमतौर पर दूध को ही कैल्‍शि‍यम का बढ़ि‍यां स्त्रोत माना जाता है, लेक‍िन दूध के अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं ज‍िनमें कैल्‍श‍ियम की मात्रा ज्‍यादा पाई जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में उन फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िनमें कैल्‍श‍ियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं? सोयाबीन का सेवन करना सोयाबीन या सोया में Calcium भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप वेजि‍टेर‍ियन हें तो इसे आपको अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। इसके अलावा ये विटामिन डी का भी बढ़‍िया स्‍त्रोत है। ये आपकी हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने का काम करेंगे। बादाम खाना बादाम और बादाम के दूध में भी कैल्‍श‍ियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। आप रोज सुबह भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। वहीं नाश्ते में चाय या कॉफी के बजाय बादाम का दूध पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में कैल्‍श‍ियम की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है। साथ ही आपको और भी जरूरी पोषण म‍िलेंगे। सुखी अंजीर अपनी डाइट में शामिल करना। क्या सूखे अंजीर को डाइट में शामिल करें। ड्राई अंजीर में कैल्शियम का भंडार होता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी अच्‍छी खासी होती है। अंजीर खाने से हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाया जा सकता है। ये आपके पूरे शरीर के ल‍िए जरूरी है। चिया सीडस का सेवन करना चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें कैल्शियम के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। आप इन्हें अपने जूस या स्मूदी में मिलाकर ले सकते हैं। या फ‍िर आप सलाद में भी इनका इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ब्रोकली का सेवन करना कैल्शियम की कमी को पूरा करने के ल‍िए आपको अपनी डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करना चाह‍िए। ये न सिर्फ कैल्शियम, बल्कि विटामिन K और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। ये हड्ड‍ियों के ल‍िए जरूरी है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर