गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एप्पल का पहला कंप्यूटर 2.62 करोड़ रुपये में होगा नीलाम

None 2025-02-28 15:49:36
एप्पल का पहला कंप्यूटर 2.62 करोड़ रुपये में होगा नीलाम

एप्पल का पहला कंप्यूटर एप्पल-1 बेविल नीलामी के लिए तैयार है, जिसकी कीमत 3 लाख डॉलर तक पहुंच सकती है। स्टीव जॉब्स के साइन किए हुए चेक, एप्पल II कंप्यूटर और पारदर्शी केस वाले मैकिंटोश पोर्टेबल प्रोटोटाइप जैसी एप्पल से जुड़ी कई अन्य चीजें भी नीलाम होंगी।

नई दिल्ली (शाह टाइम) एप्पल-1 बेविल नीलामी: एप्पल का पहला कंप्यूटर नीलामी के लिए तैयार है। इसका नाम एप्पल-1 बेविल है, जिसे एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और स्टीव वोज्नियाक ने बनाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलामी में इसे करीब 3 लाख डॉलर (2.62 करोड़ रुपये) में बेचा जा सकता है। ऐसे कई मॉडल बनाए गए थे, जिनमें से कुछ ही बचे हैं। इस मॉडल की खासियत यह है कि यह अभी भी अच्छी स्थिति में है। आरआर ऑक्शन ने कंप्यूटर को नीलामी के लिए रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंप्यूटर के अलावा स्टीव जॉब्स के साइन किए हुए दो चेक भी नीलाम किए जा रहे हैं। एप्पल के कई अन्य प्रोडक्ट भी नीलामी के लिए रखे गए हैं।

25 हजार डॉलर से अधिक में बिकने की है उम्मीद
एपल-1 बेविल की नीलामी की जा रही है। यह एप्पल का पहला कंप्यूटर था। जिस सेट को नीलामी के लिए रखा गया है, वह अभी बेहतर स्थिति में है।

https://www.shahtimesnews.com/huge-amount-of-weapon-recovered-by-naxalites-recovered/


स्टीव जॉब्स द्वारा हस्ताक्षरित दो चेक नीलामी के लिए रखे गए हैं। इनके 25 हजार डॉलर से अधिक में बिकने की उम्मीद है। नीलामी करने वाली कंपनी एक दुर्लभ एप्पल II कंप्यूटर की भी नीलामी कर रही है, जिसकी कीमत 30 हजार डॉलर तक हो सकती है। पारदर्शी केस वाले मैकिन्टोश पोर्टेबल प्रोटोटाइप को नीलामी के लिए रखा गया है। इसे 1989 में पेश किया गया था। इसके 50 हजार डॉलर से अधिक में बिकने की उम्मीद है। यह एप्पल का पहला बैटरी से चलने वाला लैपटॉप था।

इनकी कीमत जा सकती है हजारों डॉलर तक
नीलामी में कई अन्य उत्पाद भी शामिल किए गए हैं। इनमें आईपॉड क्लासिक, आईमैक जी3, पावर मैक जी4 क्यूब के शुरुआती प्रोटोटाइप शामिल हैं। चूंकि ये प्रोटोटाइप हैं, इसलिए इनकी कीमत हजारों डॉलर तक जा सकती है। गौरतलब है कि जब भी एप्पल के उत्पाद नीलामी के लिए गए हैं, उन्हें हमेशा अच्छी कीमत मिली है। इतना ही नहीं स्टीव जॉब्स से जुड़ी चीजों को भी नीलामी में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। एक नीलामी में स्टीव जॉब्स की पुरानी चप्पलें 2.18 लाख डॉलर में बिकी थीं।

48 साल पहले किया गया था पेश
एपल-1 बेविल, एप्पल के शुरुआती कंप्यूटरों में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह देखना दिलचस्प होगा कि इसके लिए बोली उतनी लगती है या नहीं, जितनी आरआर ऑक्शन ने उम्मीद की थी। इस कंप्यूटर को करीब 48 साल पहले पेश किया गया था।

एपल के पुराने उत्पाद लोगों को आकर्षित करते हैं
नीलाम किए जा रहे एप्पल के उत्पाद एप्पल के शुरुआती दिनों, संघर्ष और मेहनत का प्रतीक हैं। एप्पल आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। हाल ही में कंपनी ने अपना सबसे सस्ता आईफोन लॉन्च किया है, जिसकी बिक्री अब दुनियाभर में शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर