गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सर्दियों में स्किन को रूखी और बेजान होने से बचाने के लिए लगाएं यह चीजें?

None 2026-01-03 12:32:38
सर्दियों में स्किन को रूखी और बेजान होने से बचाने के लिए लगाएं यह चीजें?
सर्दियों में स्किन को रूखी और बेजान होने से बचाने के लिए लगाएं यह चीजें? सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हमारी त्वचा को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिनभर की ठंडी हवा, कम नमी और हीटर की गर्मी त्वचा की नेचुरल मॉइश्चर बैलेंस को बिगाड़ देती है। नतीजा चेहरा रूखा, खिंचाव वाला, बेजान और कई बार फटने जैसा महसूस होता है। हमारे घर की महिलाएं जो दिनभर काम में बिजी रहती हैं वो रात में अपनी स्‍किन का अच्‍छी तरह से ख्‍याल रख सकती हैं। रात को सोने से पहले अगर आप ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करती हैं तो आपकी स्‍किन को बाद में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में अच्‍छा होगा कि आप घर पर उपलब्‍ध कुछ सामग्रियों का इस्‍तेमाल करें। रात में इन चीजों को स्‍किन पर लगाने से उसकी खोई हुई चमक वापस आ सकती है। यहां जानें कौन सी हैं वो चीजें? सामान्य मौसम में जहां हल्की क्रीम भी काम चलाती है, वहीं ठंड में स्किन को थोड़ा एक्स्ट्रा केयर चाहिए होती है।खासतौर पर रात का समय स्किन रिपेयर का गोल्डन टाइम माना जाता है, क्योंकि इस दौरान त्वचा खुद को नेचुरली ठीक करती है और नई बनने लगती हैं। ऐसे में अगर आप रात को सही चीज चेहरे पर लगाते हैं, तो सुबह उठते ही त्वचा नरम, ग्लोइंग और हेल्दी नजर आती है।सर्दियों की रातों में स्किन पर कौन-सी चीजें लगानी चाहिए। रात को स्किन पर क्या लगाएं। बेहतर मॉइश्चराइजिंग क्रीम सर्दियों में व्हीप्ड या जेल क्रीम कम असर करती है। इसके बजाय थिक मॉइश्चराइज़र चुनें जिसमें शिया बटर, कोकोआ बटर, बादाम तेल या जैतून तेल जैसे इनग्रीडिएंट्स हों। ये त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाती है और नमी को लॉक कर लेती है। विटामिन E कैप्सूल का इस्तेमाल करें। विटामिन E एक नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट है जो रात में स्किन की मरम्मत को तेज करता है। कुछ बूंदें विटामिन E तेल की क्रीम में मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें। यह ठंड से आई ड्राईनेस और स्किन एजिंग दोनों को कम करता है। लिप बाम और अंडर-आई क्रीम सर्दियों में होंठ सबसे पहले सूखते हैं। रात में एक लेयर हैवी लिप बाम लगाएं। साथ ही, डार्क सर्कल या पफीनेस की समस्या हो तो अंडर-आई क्रीम जरूर लगाएं।आंखों के नीचे की त्वचा नाजुक होती है, इसलिए यहां मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है। एलोवेरा जेल लगाएं। अगर आपका चेहरा जल्दी लाल हो जाता है, जलन होती है या बहुत सेंसिटिव है, तो रात में प्योर एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद है। यह ठंडक, नमी और हीलिंग तीनों देता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर