गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सरसों के तेल में हींग मिलाकर लगाने से मिलते हैं कई फायदे

None 2024-10-14 16:03:02
सरसों के तेल में हींग मिलाकर लगाने से मिलते हैं कई फायदे
सरसों के तेल में विटामिन ई प्रोटीन, मिनरल्स, ओमेगा-3 6 फैटी एसिड होते हैं। वहीं, हींग में एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटी-वायरस, और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में आप इन दोनों को मिक्स करके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगाते हैं, तो आपको एक नहीं बल्कि कई फायदे होंगे।

मुजफ्फरनगर (Shah Times): सरसों का तेल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खाने के साथ-साथ सरसों के तेल की मालिश करने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। वही सरसों के तेल में कई चीज मिलाकर लगाने से कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, सरसों के तेल में हींग मिलाकर लगाने से क्या फायदे होते हैं।

सरसों के तेल में विटामिन ई प्रोटीन, मिनरल्स, ओमेगा-3 6 फैटी एसिड होते हैं। वहीं, हींग में एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटी-वायरस, और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में आप इन दोनों को मिक्स करके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगाते हैं, तो आपको एक नहीं बल्कि कई फायदे होंगे।

सरसों के तेल में हींग मिलाकर लगाने के फायदे

सरसों के तेल में हींग मिलाकर इसको पेट में लगाने से यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। कब्ज, ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।

नाभि पर लगाने के फायदे

सरसों के तेल में हींग मिलाकर अगर आप अपनी नाभि पर लगाते हैं तो इससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई होगा। बस आप इसे रात भर लगाकर छोड़ दीजिए। यह बहुत लाभकारी होगा।

बाल में लगाने के फायदे

आप इस मिश्रण को बाल में लगाकर अप्लाई करते हैं, तो इससे चमक और मजबूती दोनों ही बनी रहेगी। यह डैंड्रफ, बालों में होने वाली खुजली और स्कैल्प संक्रमण को कम कर सकता है। आप सप्ताह में 1 बार अप्लाई कर सकती हैं।

पीरियड पेन कम करने में सहायक

आप पेट दर्द, ऐंठन कम करने के लिए हींग और सरसों तेल के मिश्रण को पेट के निचले हिस्से पर लगाएं. यह आपके पेट से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर कर सकता है। पीरियड के दौरान भी इस मिश्रण को लगाने से आपको
दर्द से राहतमिलेगी।

चेहरे पर बना रहता है ग्लो

सरसों के तेल में चुटकीभर हींग मिलाकर चेहरे पर लगा सकते है। यह आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करेगा। इन दोनों का मिश्रण स्किन संबंधी परेशानियों को कम करेगा और चेहरे पर ग्लो बनाए रखेगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर