गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमृतपाल सिंह “अग्निवीर ” को सेना ने नहीं दी सलामी

None 2023-10-15 19:07:28
अमृतपाल सिंह “अग्निवीर ” को सेना ने नहीं दी सलामी

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक और पंजाब में कांग्रेस और यूपी में आरएलडी ने अमृतपाल सिंह “अग्निवीर ” को शहीद का दर्जा न मिलने पर उठाया सवाल, देश की सियासत गरमायी

नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले 19 साल के अमृतपाल सिंह “अग्निवीर ” को सेना द्वारा सलामी नहीं दिए जाने पर  मुल्क में सियासत गरमा गई है।

 पंजाब के रहने वाले अमृतपाल सिंह “अग्निवीर ” पिछले साल दिसंबर में भी अग्निवीर में भर्ती हुए थे। 10 अक्टूबर को अमृतपाल ने ड्यूटी के दौरान देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।

 अमृतपाल सिंह “अग्निवीर ” की मौत की खबर सुनकर पूरे पंजाब में शोक छा गया। अमृतपाल का पार्थिव शरीर लेकर सेना उनके गांव पहुंची लेकिन बिना सलामी दिए ही वापस चली गई। सेना के जवानों से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने सरकार की नीति का हवाला दे दिया। इसके बाद अग्निवीर को शहीद का दर्जा न दिए जाने को लेकर पंजाब में कांग्रेस और यूपी में आरएलडी ने मुद्दा बना लिया। इतना ही नहीं पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी अमृतपाल सिंह “अग्निवीर ” को शहीद का दर्जान दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए। उधर,अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर शुरू हुई सियासत के बाद सेना की ओर से बयान जारी किया गया है। 

सेना ने अपने बयान में कहा है कि अमृतपाल सिंह “अग्निवीर ” ने खुद को गोली मार ली थी। इसलिए सेना के नियमों के मुताबिक गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर