गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की तबीयत हुई खराब, उपचार के दौरान मौत

None 2024-05-05 08:48:02
ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की तबीयत हुई खराब, उपचार के दौरान मौत

दुल्हन को आनन फानन में उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। जिसके बाद ससुराल पक्ष और मायका पक्ष में कोहराम मच गया।

मुजफ्फरनगर,(Shah Times ) । जिला मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र के गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की तबीयत अचानक खराब हो गई। दुल्हन को आनन फानन में उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। जिसके बाद ससुराल पक्ष और मायका पक्ष में कोहराम मच गया।

भोपा थानाक्षेत्र के गांव से शनिवार को एक युवक की बारात मुजफ्फरनगर गई थी। सभी रस्मो को निभाने के बाद सभी बाराती दुल्हन को विदा कराकर गांव में पहुंचे। नवदंपति अपने भविष्य के सपने संजोकर घर के दरवाजे पर पहुंचा ही था कि दुल्हन बनी युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई। दुल्हन की तबीयत खराब होते ही घर में कोहराम मच गया। तुरंत ही गांव के एक चिकित्सक को बुलाया गया जिसने परीक्षण करने के बाद दुल्हन को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

https://shahtimesnews.com/shah-times-saharanpur-5-may-24/

आनन फानन में दुल्हन को मुजफ्फरनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुल्हन की मौत की खबर पाते ही दोनो घरों में कोहराम मच गया और सांत्वना देने वालो का तांता लग गया। बाद में दोनो परिवारों की सहमति से युवती को मुजफ्फरनगर में ही सुपुर्दे खाक करने की तैयारी चल रही है। 

दूल्हे की बहन की आनी है बारात

हंसी खुशी के साथ जिस युवक को दूल्हा बनाया गया था और घर में शादी की खुशियां फैली हुई थी उस घर में अचानक हुए हादसे के बाद मातम पसर गया है। दूल्हा बने युवक की छोटी बहन की बारात रविवार को मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव से आनी है। अचानक हुए हादसे के बाद पांच लोगो द्वारा आकर उसे विदा कराने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर