गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सवा मन किलो घी और 25 किलो सिंदूर से होगा एशिया के सबसे बड़े गणपति जी का श्रृंगार

None 2024-09-05 17:53:10
सवा मन किलो घी और 25 किलो सिंदूर से होगा एशिया के सबसे बड़े गणपति जी का श्रृंगार

भारत में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। बाजारों में भगवान श्री गणेश जी की मूर्तियां आ गई है। लोग गणेश जी की स्थापना करने के लिए बाजार से एक से बढ़कर एक मूर्तियां खरीद रहे हैं। इसी के साथ आज हम आपको इंदौर के गणेश उत्सव के बारे में बताने वाले हैं, जो बेहद खास होने वाला है।

शाह टाइम्स। दरअसल एशिया के सबसे बड़े गणपति सवा मन शुद्ध देशी घी (और 25 किलो सिंदूर से सजाएं जा रहे हैं। इस 25 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी मूर्ति को 11 ब्राह्मणों द्वारा चोला चढ़ाया जा रहा है। बड़ा गणपति चौराहे पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में गणेशोत्सव की तैयारी के अंतर्गत गणपति जी का अनोखा श्रृंगार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि गणपति जी को चोला चढ़ाने की प्रक्रिया को करीब एक सप्ताह और लगेगा। इस दौरान भक्तों को भगवान के सांकेतिक रूप से दर्शन होंगे। बता दें कि वर्ष में चार बार भगवान को चोला चढ़ाया जाता है। यह स्थान गणेश भक्तों के बीच विशेष आस्था का केंद्र है। यहां भारी संख्या में भक्त भगवान गणेश जी के दर्शन करने आते हैं।

तीन साल में बनी थी भगवान गणेश की मूर्ति

एशिया में सबसे बड़ी गणेश मूर्ति को बनाने में करीब तीन वर्ष लगे थे। कार्य 17 जनवरी 1901 को पूरा हुआ था। मूर्ति निर्माण में तीर्थ स्थानों का जल, काशी, अयोध्या, अवंतिका व मथुरा की मिट्टी के साथ घुड़साल, हाथीखाना, गोशाला की मिट्टी और रत्न के साथ ईंट, बालू, चूना और मैथी के दाने के मसाले का इस्तेमाल किया गया है। धातुओं का प्रयोग भी हुआ। एक बार चोला चढ़ाने में 15 दिन लग जाते हैं।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर सहित अन्य सभी गणेश मंदिरों में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं शहर में कई स्थानों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। बताया जाता है कि यहां पर गणपति बप्पा के वृहद स्वरूप के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। यहां पर भगवान की बैठी हुई मूर्ति है। पं. धनेश्वर दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में गणेशोत्सव सात सितंबर से शुरू होगा। इस मौके पर प्रतिदिन हवन-पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर