गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

विधानसभा चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

None 2023-11-15 12:38:56
विधानसभा चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

भोपाल/रायपुर । मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा (16th Assembly in MP) के गठन के लिए 230 सीटों और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों (Chhattisgarh Assembly elections) के दूसरे एवं आखिरी चरण की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंचकर मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले यानी आज शाम को थम जाएगा। चुनावी शोर थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। प्रचार के आखिरी दिन भी दोनो मुख्य दलों कांग्रेस एवं भाजपा (Congress and BJP) के दिग्गज नेता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं कर रहे है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दोपहर एक बजे बेमेतरा में तथा तीन बजे बलौदा बाजार में अलग अलग दो चुनावी सभाएं सम्बोधित करेंगे। शाम पांच बजे प्रचार का शोर थमने के बाद भी प्रत्य़ाशी घर घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर सकेंगे।द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं।

चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिनों में भाजपा और कांग्रेस (BJP and Congress) के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही विभिन्न दलों के नेताओं ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कल तीन सभाएं बैतूल, झाबुआ और शाजापुर में कीं। वे हाल के दिनों में लगभग एक दर्जन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं और भाजपा का प्रचार अभियान पीएम मोदी के चेहरे पर ही केंद्रित होकर रह गया।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) राजधानी भोपाल और राज्य के आदिवासीबहुल क्षेत्र बैतूल में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी आज भाजपा के गढ़ दतिया और सीधी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगी।

इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कल विदिशा में चुनावी सभा को संबोधित किया। भाजपा और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी राज्य में विभिन्न स्थानों पर प्रचार अभियान में जुटे रहे। राज्य में सभी 230 क्षेत्रों में मतदान के लिए 17 नवंबर शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यूनीवार्ता को बताया कि निर्वाचन आयोग ने सभी 230 सीटों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य के पांच करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाता 65 हजार पांच सौ से अधिक मतदान केंद्रों पर पहचानपत्र के साथ पहुंचकर मतदान कर सकेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान की प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है। विधानसभा चुनाव में कुल दो हजार 533 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें दो हजार 280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक अन्य (थर्ड जेंडर) प्रत्याशी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इस चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।

राज्य में लगभग एक पखवाड़े पहले शुरू हुआ चुनाव प्रचार अभियान निरंतर गति पकड़ते हुए चरम पर पहुंच गया। इस दौरान भाजपा के अलावा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी सभाएं और रोड शो आदि के जरिए अपने दल और प्रत्याशियों का प्रचार किया। भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेता अमित शाह, जे पी नड्डा, अनेक केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रचार किया। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और कमलनाथ (Kamal Nath) ने प्रचार अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा बसपा की प्रमुख मायावती (Mayawati), समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आप के दो मुख्यमंत्रियों दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और पंजाब के भगवंत मान समेत अन्य नेताओं ने भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) बुधनी से, पूर्व सीएम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा से और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी से, प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर से और फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला के निवास से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर एक क्षेत्र से, चार सांसद, राज्य सरकार के दो दर्जन से अधिक मंत्री और अन्य प्रमुख नेता भी चुनावी दंगल में हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

आधिकारिक आकड़ों के अनुसार कुल दो 533 प्रत्याशियों में से भाजपा और कांग्रेस के 230-230 के अलावा बसपा के 181, सपा के 71 और 1166 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदाताओं की कुल संख्या पांच करोड़ 60 लाख 58 हजार से अधिक है, जिनमें दो करोड़ 87 लाख 82 हजार से ज्यादा पुरुष और दो करोड़ 71 लाख, 99 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। अन्य मतदाता यानी थर्ड जेंडर की संख्या 1292 है।

पंद्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए 2018 में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में किसी भी दल काे स्पष्ट बहुमत (216 सीट) नहीं मिला था। उस समय कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी और उसने अन्य दलों के साथ मिलकर दिसंबर 2018 में राज्य में 15 सालों बाद कांग्रेस (Congress) की सरकार बनायी थी। तब मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ ने शपथ ली थी। भाजपा को 109 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था और उसके हाथ से सत्ता चली गयी थी। इसके अलावा चार निर्दलीयों के साथ ही बसपा के दो और सपा के एक प्रत्याशी ने विजय हासिल की थी।

मार्च 2020 में तत्कालीन कांग्रेस (Congress) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक विधायकों के दलबदल के कारण राज्य में कांग्रेस सरकार गिर गई और भाजपा सत्ता में लौट आई। इसके बाद हुए उपचुनावों के कारण विधानसभा में बीजेपी सदस्यों की संख्या बढ़कर 127 हो गई है और कांग्रेस सदस्यों की संख्या घटकर 96 रह गई है। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती से नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

https://shahtimesnews.com/congress-took-away-the-political-land-of-sp-company-in-up/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर