गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किस समय पपीता खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए फायदें?

None 2025-03-28 15:58:00
किस समय पपीता खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए फायदें?
किस समय पपीता खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए फायदें? फल हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। पपीता भी एक ऐसा फल है जो हमारे शरीर को बहुत से लाभ पहुंचता है लेकिन कुछ लोगों की धारणा ऐसी है कि सर्दियों में पपीता नहीं खाना चाहिए क्योंकि पपीता ठंडा होता है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि पपीता कब खाना चाहिए? पपीता एक ऐसा फल है, जो गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम में लोगों का पसंदीदा बना रहता है। इसके पोषक तत्व न सिर्फ आपके पेट को राहत देते हैं बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसे खाने का सही समय क्या होता है लोगों के मन में सवाल बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको यहां पर पपीता किस समय खाना चाहिए, इसके बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप पपीता का पूरा लाभ उठा सकें। क्या है पपीता खाने का सही टाइम? पपीता आप सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। इससे यह फल आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। लेकिन जब आप लंच या डिनर के बाद खाते हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र को गड़बड़ कर सकता है। इसलिए आपको पपीता ज्यादातर नाश्ते नहीं खाना चाहिए। पपीता खाने के फायदे? पाचन के लिए फायदेमंद फाइबर से भरपूर पपीता आपके पेट को दुरुस्त रखता है और आपको एनर्जेटिक बनाता है। आप पाचन को दुरुस्त रखने के लिए अमरूद भी साथ में खा सकते हैं। पपीता खाने से आपकी स्लीपिंग साइकिल भी अच्छी होती है। पपीता गैस और सूजन से भी राहत दिलाता है। वज़न घटाने में सहायक पपीता विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को ग्लोइंग और स्वस्थ बनाए रखता है। यह फल कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक साबित होता है। साथ ही यह शरीर में जमी गंदगी को मल मूत्र के सहारे बाहर निकालने में भी मदद करता है। हार्ट के लिए फायदेमंद इसके अलावा पपीता आपके हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत हेल्दी होता है। इसके फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए हमें स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में पपीते को अवश्य शामिल करना चाहिए। ध्यान रखने योग्य बातें पपीते का सेवन आप बहुत ज्यादा न करें. इससे आपके पेट में ब्लोटिंग और ऐंठन हो सकती है। इसके अलावा आप पपीता खाने के 2 से 3 घंटे बाद खाएं। इससे पाचन क्रिया प्रभावित नहीं होती है, और आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर