गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अनशन पर बैठीं आतिशी, ऐसा लगता हैं जैसे..अरविंद मोस्ट वांटेड आतंकवादी हों

None 2024-06-21 14:24:12
अनशन पर बैठीं आतिशी, ऐसा लगता हैं जैसे..अरविंद मोस्ट वांटेड आतंकवादी हों

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री आतिशी और सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली वालों को पानी का हक दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गई हैं। अनशन पर बैठने से पहले मंत्री आतिशी और सुनीता केजरीवाल अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पहुंची। AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दोनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

इसके बाद सुनीता केजरीवाल ने CM अरविंद केजरीवाल का संदेश सभी को पढ़कर सुनाया जो दिल्ली में पानी संकट को लेकर था। जिसमें उन्होंने कहा कि, मंत्री आतिशी जी अनशन कर रही हैं। वहीं, दिल्ली में पानी की कमी की वजह से सीएम केजरीवाल को पीड़ा हो रही है।

आपको बता दें कि अनशन शुरू होने के बाद सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने पर बोलते हुए कहा कि अभी ऑर्डर अपलोड नहीं हुआ और ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई। यह तो ऐसा हो गया है जैसे अरविंद केजरीवाल मोस्ट वांटेड आतंकवादी हों। आगे कहा कि देश में तानाशाही बढ़ गई है। हाईकोर्ट में फैसला आना बाकी है। आशा करते हैं कि हाईकोर्ट न्याय करेगा।

उन्होंने कहा कि इस बार पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे समय पर एक इंसान को दूसरे इंसान की की मदद करना चाहिए। हमारी संस्कृति रही है लोग गर्मी में फ्री पानी पिलाते हैं. दिल्ली के पास अपना पानी नहीं है दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से पानी मिलता है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा,' क्या ये वक़्त पानी के मुद्दे पर राजनीति करने का है। आतिशी अनिश्चितकालीन समय तक अनशन करेंगी और इस दौरान वह कुछ भी नहीं  खाएंगी, सिर्फ पानी पिएंगी। उम्मीद करता हूं कि आतिशी की तपस्या सफल होगी और दिल्ली वालों को राहत मिलेगी, प्रभु आतिशी की रक्षा करें।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर