गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आतिशी का अनशन हुआ समाप्त, BJP ने बताया ड्रामा

None 2024-06-25 11:44:10
आतिशी का अनशन हुआ समाप्त, BJP ने बताया ड्रामा

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी 21 जून को अनशन पर बैठीं थीं। जिस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अब उनका अनशन भी खत्म कर दिया गया है।

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। देश की राजधानी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का जल संकट को लेकर पांच दिनों से जारी अनशन समाप्त हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी 21 जून को अनशन पर बैठीं थीं। लेकिन अब तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं, जिसके चलते अब उनका अनशन खत्म हो गया है।

लेकिन आतिशी के अनशन पर अब  सियासी घमासान तेज होने लगा है। BJP ने AAP पार्टी के नेताओं पर अटैक करना शुरू कर दिया हैं।

दरअसल हरियाणा से दिल्ली को उसके हक का पानी दिलाने के लिए आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं थीं।  जिस दौरान वे 4 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं और अब चौथे दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उन्हें दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या हुआ था आतिशी को

अनशन के चौथे दिन सोमवार 24 जून को जब एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की, तो कई चिंताजनक बातें सामने आईं। उनके स्वास्थ्य में आ रही भारी गिरावट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।  डॉक्टरों का कहना हैं कि उनका ब्लड शुगर लेवल 36 तक पहुंच गया था, जोकि काफी चिंताजनक होता हैं। इसके साथ ही यूरीन में किटोन भी थे। लेकिन आतिशी ने डॉक्टरों की सलाह को दरकिनार करते हुए अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली वालों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता है, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। हालांकि, बिगड़ती तबीयत को देखते हुए आतिशी को देर रात अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

AAP ने जो ड्रामा रचा था, वह खुद ही उसमें फंस गए हैं।

उधर, आतिशी के अनशन पर सियासी पारा पूरी तरह चढ़ने लगा है। दरअसल BJP ने आतिशी के अनशन पर वार करते हुए कहा कि AAP सत्याग्रह खत्म करने का बहाना ढूंढ रही हैं। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी के सत्याग्रह आंदोलन पर तंज कसते हुए कहा है कि सत्याग्रह के नाम से आम आदमी पार्टी नेताओं ने जो ड्रामा रचा था, वह खुद ही उसमें फंस गए हैं।

अपनी कमियां छिपाने के लिए कर रही हैं ड्रामा

आगे कहा कि आम आदमी पार्टी नेता और जल मंत्री आतिशी अपनी कमियां छिपाने के लिए पिछले एक महीने से पानी की किल्लत का ड्रामा कर रही हैं। बार-बार हरियाणा पर कम पानी छोड़ने का आरोप दिल्ली सरकार लगा रही है, लेकिन अपनी कमियां नहीं बता रही हैं। वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिजर्वायर गाद से भरा हुआ है और उसमें 5 प्रतिशत पानी भी स्टोर नहीं किया जा सकता।

AAP सांसद संजय सिंह का बयान

AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आतिशी 5 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं और उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर उन्हें हड़ताल तोड़ने के लिए कह रहे थे। संजय ने बताया कि बीती रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

संसद में अपनी आवाज जरूर उठाएंगे- संजय सिंह

 LNJP और अपोलो अस्पताल में उनका ब्लड सैंपल चेक कराया गया। जिसमें आतिशी का शुगर लेवल 43 आया। इसके बाद शुगर लेवल 36 पहुंच गया था। जिस पर डॉक्टरों का कहना था कि उनके साथ कोई भी बड़ी घटना हो सकती है यहां तक कि उनका जीवन भी जा सकता है। जिसके बाद आतिशी को देर रात अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रोकी जा रही है लेकिन हम संसद में अपनी आवाज जरूर उठाएंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर