गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पुलिस स्टेशन में आग लगाकर पुलिस कर्मियों को मारने की कोशिश

None 2024-01-08 15:52:08
पुलिस स्टेशन में आग लगाकर पुलिस कर्मियों को मारने की कोशिश

दरभंगा । बिहार के दरभंगा जिले के मोरो थाना में अपराधियों ने आग लगा दी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की रात अपराधियों ने मोरो थाना में आग लगाकर पुलिस वालों को थाने के अंदर ही जलाने की कोशिश की।

हालांकि, पुलिस कर्मियों की सजगता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगाने वाले लोगों की तस्वीर सीसी कैमरा में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना में आग लगाने के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों की भी जांच की जा रही है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दापाश कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर