गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आईपीएल के नेक्स्ट सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में

None 2023-12-18 15:08:46
आईपीएल के नेक्स्ट सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में

दुबई । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नेक्स्ट सीजन के लिए मंगलवार को दुबई (Dubai) में खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

बीसीसीआई (BCCI) की जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस साल की नीलामी के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें से 333 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 116 खिलाड़ी ऐसे हैं जोकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। इस नीलामी के जरिए 10 टीमों में कुल 77 खिलाड़ियों लिया जायेगा। 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। यह छोटी नीलामी है। इसके बाद अगले साल बड़ी नीलामी होगी, जिसमें आईपीएल 2025 के लिए टीमें बनेंगी।

https://twitter.com/IPL/status/1736394971052195922?t=jZCNj4LkZlN4Y_uVsMivXg&s=19

हाल ही में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने हार्दिक पंड्या (Hardik pandya) को खरीदा कर टीम का कप्तान बनाया है। गुजरात (Gujarat) के पास सबसे अधिक 38.15 करोड़ रूपये है, जिसमें उन्हें दो विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल आठ जगहों को टीम में शामिल करना है।

आईपीएल की दूसरी सबसे नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के पास 13.15 करोड़ रूपये है और उसे दो विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल छह जगहों को भरना है। इस नीलामी में अधिकतम 262.95 करोड़ रूपये खर्च किए जा सकते हैं। 333 खिलाड़ियों को 19 अलग-अलग सेट में बांटा गया है, जिसमें बल्लेबाज़, ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज, स्पिनर, विकेटकीपर के सेट और कैप्ड व अनकैप्ड खिलाड़ियों के सबसेट शामिल हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

23 खिलाड़ियों ने अपने आपको अधिकतम दो करोड़ के आधार मूल्य वाले सेट में रखा है, इसमें मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर का नाम प्रमुख है। 13 खिलाड़ियों का अपना आधार मूल्य 1.5 करोड़ रूपये रखा है। बेन स्टोक्स, जो रूट और जोफ्रा आर्चर की इंग्लिश तिकड़ी ने इस बार स्वयं को अनुपलब्ध बताया है। वहीं केदार जाधव, लिटन दास और शाकिब अल हसन का भी नाम नीलामी सूची में शामिल नहीं है।

https://twitter.com/IPL/status/1736589603057066238?t=Uvma8UGf4Vt0Lh8PWf4avg&s=19

इस सूची में स्टार्क का नाम संभवतः सबसे ऊपर हो सकता है। वह आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं और उन पर बड़ी बोलियां लग सकती है। इस साल के विश्व कप के उभरते सुपरस्टार रचिन रविंद्र का आधार मूल्य 50 लाख है, लेकिन उनके लिए इससे कई गुना अधिक की बोली लग सकती हैं। भारत से शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल और शाहरूख खान का नाम इस सूची में शामिल हो सकता है। अर्शीन कुलकर्णी, कुमार कुशाग्र, मुशीर ख़ान, समीर रिज़वी और कुछ अन्य युवा अनकैप्ड चेहरे इस नीलामी में हो सकते हैं।

आईपीएल नियमों के अनुसार नीलामी के एक दिन बाद से खिलाड़ियों का ‘ट्रेड’ फिर से हो सकता है और यह आईपीएल सत्र शुरू होने से एक सप्ताह पहले तक चल सकता है। लेकिन अमूमन ऐसा होता नहीं है और टीमें नीलामी के बाद अपने एकादश की तैयारी में लग जाती हैं और खिलाड़ियों के प्री-सीजन कैंप लगने शुरू हो जाते हैं।

https://shahtimesnews.com/market-hot-with-rumors-underworld-don-dawood-ibrahim-admitted-to-karachi-hospital/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर