गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट कैप लौटाने की अपील की

None • 2024-01-02 15:38:35
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट कैप लौटाने की अपील की

सिडनी । अपने घरेलू मैदान सिडनी (sydney) में करियर का अंतिम टेस्ट मैच (Test match) खेलने जा रहे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपनी गायब हुई बैगी ग्रीन टेस्ट कैप को लौटाने की अपील की है। मेलबर्न से सिडनी यात्रा के दौरान वॉर्नर की बैगी ग्रीन कैप गायब हुई थी।

वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “शायद यह आखिरी उपाय है।” वीडियो में उन्होंने कहा, “मेरे सामान में से मेरा बैगपैक भी गायब है, जिसमें मेरा बैगी ग्रीन भी था। वह बैगपैक आखिरी बार कुछ दिनों पहले मेलबर्न से सिडनी के लिए क़्वांटस फ्लाइट कंपनी द्वारा ट्रांसपोर्ट हुआ था। कंपनी का कहना है कि उन्होंने सारे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन किसी ने भी कोई बैग नहीं खोला है और ना ही कोई बैगपैक सामानों के झुंड से उठाया गया है।

हालांकि सीसीटीवी फुटेज में कई अधूरे लिंक (Black spot) भी हैं। अगर आप कंपनी या एयरपोर्ट अथार्टी के कर्मचारी हैं और आपको गलती से भी वह बैगपैक मिला है, तो कृपया मेरा बैगपैक जल्द से जल्द लौटा दें। मैं सिर्फ अपना बैगपैक चाहता हूं और आपका आभारी रहूंगा। बैगपैक लौटाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया या मेरे सोशल मीडिया पर सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। अगर आप मेरे बैगी ग्रीन लौटाते हैं तो मैं अपना ये दूसरा बैगपैक आपको दूंगा।”

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

वॉर्नर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बैगपैक के साथ अपनी फोटो को भी साझा किया है। माना जा रहा है कि इस बैगपैक में दो बैगी ग्रीन हैं। एक वॉर्नर का पहला बैगी ग्रीन है, जो कि उन्हें टेस्ट मेें पदार्पण पर मिला था और जिसे उन्होंने अपने 111 टेस्ट मैचों के करियर में अधिकतर बार पहना है। इसके अलावा एक दूसरा बैगी ग्रीन भी है जोकि 2017 में वॉर्नर को मिला था। तब वॉर्नर का बैगी ग्रीन उनके घर में ही गायब हो गया था और बाद में उनकी पत्नी ने इसे ढूंढ़ा।

सिडनी टेस्ट (Sydney Test) की पूर्व संध्या पर पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने कहा, “इस बैगी ग्रीन को वापस पाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार को एक देशव्यापी अभियान चलाना चाहिए। शायद इसके लिए डिटेक्टिव की भी जरूरत पड़े। लेकिन वॉर्नर यह डिजर्व करते हैं। वह क्रिकेट के अग्रदूत हैं और हर उस सम्मान के योग्य हैं, जिसे उन्होंने एक सलामी बल्लेबाज़ के रूप में अपने करियर के दौरान पाया है। वह सलामी बल्लेबाजों के लिए एक उदाहरण हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें खेलते हुए देखना पसंद करता हूं।”

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट (cricket australia) के सीईओ निक हॉकली ने इस बारे में कहा, “मैं अनुरोध करता हूं कि अगर किसी को भी डेवी (वॉर्नर) के बैगपैक और बैगी ग्रीन के बारे में कुछ पता चलता है तो हमें बताएं ताकि वह गर्व से अपने अंतिम टेस्ट में अपना बैगी ग्रीन पहन सकें।”

https://shahtimesnews.com/neet-exam-supreme-court-rejects-petition-filed-against-signature-campaign/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर