गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

'हू किल्ड करकरे' के लेखक ने आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

None 2024-05-07 11:25:57
'हू किल्ड करकरे' के लेखक ने आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की

26/11 के मुंबई आतंकी हमले पर 'हू किल्ड करकरे' किताब लिखने वाले शमशुद्दीन मुश्रीफ ने
कथित तौर पर गुमराह करने के लिए सरकारी अभियोजक उज्ज्वल निकम के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की।

कोल्हापुर, (Shah Times)महाराष्ट्र में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी शमशुद्दीन मुश्रीफ ने सोमवार को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में राज्य सरकार और निचली अदालत को कथित तौर पर गुमराह करने के लिए सरकारी अभियोजक उज्ज्वल निकम के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की।

26/11 के मुंबई आतंकी हमले पर 'हू किल्ड करकरे' किताब लिखने वाले शमशुद्दीन मुश्रीफ ने यहां पत्रकारों से कहा कि गत रविवार को कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा लगाए गए आरोप कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) समर्थक पुलिस अधिकारी ने तत्कालीन महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) प्रमुख हेमंत करकरे को गोली मारी थी, न कि पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब ने और निकम ने इस बात का समर्थन करने वाले सभी सबूत निचली अदालत से छुपाए जाने की बात सच थी।

उन्होंने मांग की कि इस कारण निकम के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले की पूर्व सूचना इंटेलिजेंस ब्यूरो को दे दी थी।उन्होंने कहा कि निकम मामले के सरकारी अभियोजक थे और उन्हें यह जानकारी अदालत को देनी चाहिए थी। हालांकि, उन्होंने श्री करकरे की हत्या करने वाले आरएसएस के लोगों को बचाने के लिए इसे दबा दिया।श्री मुश्रीफ ने बताया कि ये बात उनकी किताब 'हू किल्ड करकरे' में पूरे सबूतों के साथ बताई गई है।

उन्होंने कहा कि इस आधार पर निकम इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं और इसलिए उनके खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।उल्लेखनीय है कि श्री निकम लोकसभा चुनाव में उत्तर-मध्य मुंबई लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर