शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आंखों कि रोशनी कमजोर होने पर करे आयुर्वेदिक उपचार

None 2024-07-18 09:30:38
आंखों कि रोशनी कमजोर होने पर करे आयुर्वेदिक उपचार
आयुर्वेद न केवल रोगों के उपचार में बल्कि हमारी बहुत सी बीमारियों के सुधार में अहम भूमिका निभाता है। आजकल बहुत से लोग कमजोर आंखों की रोशनी से परेशान हैं।

New Delhi, (Shah Times) ।आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। जिससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। जी हां अगर आप भी नजर कमजोर होने के कारण चश्मा पहनते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं जो आपके लिए कमाल कर सकता है।

आयुर्वेद न केवल रोगों के उपचार में बल्कि हमारी बहुत सी बीमारियों के सुधार में अहम भूमिका निभाता है। आजकल बहुत से लोग कमजोर आंखों की रोशनी से परेशान हैं। आजकल कम उम्र में ही आंखे कमजोर हो जाती है। बहुत से ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से न सिर्फ यंग लोग बल्कि बच्चों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है। छोटी उम्र से ही लोग चश्मा पहनने लगे हैं। हालांकि हर कोई चाहता है कि आंखों की रोशनी को तेज किया जाए और चश्मा हट जाए, लेकिन कारगर उपायों के बारे में जानकारी न होने से ये बोझ जिंदगीभर चलता रहता है।

हालांकि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में कई प्रभावी उपाय हैं। जिनसे आंखों की रोशनिंको बढ़ाया जाता हैं। जिनमें से एक है त्रिफला। ये एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी है जिसे तीन प्रमुख फलों - आंवला, बिभीतक और हरड़ के मिश्रण से बनाया जाता है। इन फलों का कॉम्बिनेशन नजर बढ़ाने के लिए लाभकारी माना जाता है।

आंवला

आंवला विटामिन सी का बेहद कारगार स्रोत है और यह आंखों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। यह आंखों के तनाव को कम करने, आंखों की रोशनी को सुधारने और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है।

बिभीतक

बिभीतक आंखों को हेल्दी रखने और दृष्टि को सुधारने में मदद करता है। यह आंखों में होने वाली सूजन और संक्रमण को कम करने में सहायक है।

हरड़

हरड़ का उपयोग आंखों को तेज करने के लिए किया जाता है। यह आंखों के मांसपेशियों को मजबूत बनाने और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

त्रिफला का उपयोग कैसे करें

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण को रात में सोते समय एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। यह न केवल आपकी पाचन प्रणाली को सुधारता है बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।

त्रिफला काढ़ा

त्रिफला काढ़ा बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को एक गिलास पानी में डालकर रात भर भिगो दें और सुबह इसे छानकर पिएं।

त्रिफला आई वॉश

त्रिफला के काढ़े को आंखों को धोने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। यह आंखों की जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है।

त्रिफला अपने लाभकारी गुणों के कारण आंखों की रोशनी सुधारने के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय माना जाता है। इसे नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करने से आंखों की सेहत में सुधार होता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर