गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

चर्चित डूंगरपुर के एक मामले में आजम खान बरी

None • 2024-03-21 17:28:25
चर्चित डूंगरपुर के एक मामले में आजम खान बरी

रामपुर ( Shah Times) । उत्तर प्रदेश में रामपुर की एक अदालत ने चर्चित डूंगरपुर मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान समेत सभी आठ मुलजिमों को बरी कर दिया गया है।

जिले के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में आजम खान और अन्य के खिलाफ 12 मुकदमें दर्ज हुए थे। इसमें से एक मुकदमे में सभी आरोपियों को पहले बरी किया जा चुका है, जबकि दूसरे मामले में आजम खान को सात साल की सजा और आठ लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। आजम सहित चार लोगों को इसमें सजा हो चुकी है, जबकि इसी मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया गया।इसी प्रकरण में आज एक और मामले में फैसला आया। इसमें आजम खां समेत आठ लोग आरोपी थे। इसमें मकानों पर बुलडोजर चलवाने के साथ ही घर में लूटपाट करने का भी आरोप था।

 इसकी सुनवाई जिले की एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है।थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला घेर मियां खां निवासिनी शफीक बानो ने वर्ष 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित महिला ने तहरीर में लिखा था कि उसने वर्ष 2012 में जमीन खरीदकर पक्की रजिस्ट्री कराई थी। साथ ही इस जमीन पर मकान बनवाया था।

शफीक बानो ने तहरीर में लिखा कि साल 2016 की रात में नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष अजहर खां, सीओ सिटी आले हसन खां, रानू खां, ओमेंद्र सिंह चौहान, फिरोज खां, जिबरान खां, ठेकेदार बरकतअली, घर में घुस आए। उसके बाद सभी लोगों ने जबरन घर से निकालकर मकान पर बुलडोजर चलवा दिया था। घर में रखे नौ हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने विवेचना के दौरान आजम खां का नाम भी शामिल कर लिया था।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि एमपी- एमएलए सेशन कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। इस मामले में आज फैसला सुनाया गया। इसमें आजम खान सहित सभी आठ आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर