शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आजम खान से रामपुर पब्लिक स्कूल और दारुल आवाम को कब्जा मुक्त कराया

None 2023-11-10 21:37:05
आजम खान से रामपुर पब्लिक स्कूल और दारुल आवाम को कब्जा मुक्त कराया

रामपुर । उत्तर प्रदेश में रामपुर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (sp) नेता आजम खान से सपा ऑफिस दारुल आवाम और रामपुर पब्लिक स्कूल को कब्जा मुक्त कराया। दोनों को प्रशासन ने ताला डालकर सील कर दिया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के हाथ से आज आरपीएस स्कूल और सपा कार्यालय भी छिन गया। आज शिक्षा विभाग की टीम ने विवादित परिसर खाली कराया। जिला प्रशासन की टीम का नेतृत्व कर रहे एडीएम लालता प्रसाद शाक्य और एएसपी डा संसार सिंह ने पुलिस दल बल के साथ कब्जा खाली कराने की कार्यवाही की।

आजम खान के जौहर ट्रस्ट के कब्जे से शिक्षा विभाग की करीब चार हज़ार वर्ग फीट जमीन खाली कराने का आदेश जारी किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट में एक भी मुस्लिम जज का नहीं होना संयोग नहीं है

https://shahtimesnews.com/it-is-not-a-coincidence-that-there-is-not-a-single-muslim-judge-in-the-supreme-court/

जमीन पर आजम खां का रामपुर पब्लिक स्कूल गर्ल्स विंग और सपा का कार्यालय बना है।कैबिनेट की बैठक में जौहर ट्रस्ट को शर्तों के उल्लंघन के चलते 30 साल की लीज पर दी गई माध्यमिक शिक्षा विभाग की जमीन को वापस लेने का फैसला किया गया है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने आदेश आने के बाद जमीन को खाली कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल की अध्यक्षता में बनी टीम ने सात दिन में जमीन खाली कराई है। इसमें आजम खां का स्कूल और सपा कार्यालय बना हुआ है। इसको आज खाली कराने के लिए एडीएम, एएसपी, डीआईओएस, बीएसए, तहसीलदार आदि पहुंचे।

Rampur , Uttar Pradesh ,Samajwadi Party office, Darul Awam , Rampur Public School , Samajwadi Party , Azam Khan.  

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर