शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

घरों पर बुलडोजर चलवाने के मामले में आजम खान को सात साल की सजा

None 2024-03-19 10:18:44
घरों पर बुलडोजर चलवाने के मामले में आजम खान को सात साल की सजा

रामपुर ,(Shah Times)। उत्तर प्रदेश रामपुर जिले की एक ख़ास अदालत ने डूंगरपुर केस में समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर आजम खान समेत चार लोगों को सोमवार को सजा सुनायी है। आजम खान को कुल सात साल की कैद और आठ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी है जबकि तीन अन्य आरोपियों को पांच पांच साल की सजा और दो दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। 

इस केस में तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार कीएमपी एमएलए कोर्ट ने आजम को 16 मार्च को दोषी करार दिया था, जिसमें आज सजा और जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा सुनने के लिये आजम खान सीतापुर जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए।वर्ष 2019 में वादी एहतेशाम ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि सपा शासनकाल में डूंगरपुर में आसरा आवास बनाए गए थे जबकि इस जगह पर पहले से कुछ मकान बने हुए थे।

 आरोप था कि सरकारी जमीन पर बताकर साल 2016 में इसे तोड़ दिया गया था। इस मामले में पीड़ितों ने लूटपाट का आरोप भी लगाया था। आरोप लगाया गया था कि सपा सरकार में आजम खान के इशारे पर पुलिस और सपाइयों ने आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली कराया था। वहां पहले से बने मकानों पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया था।

इसी मामले में आजम खान को अधिकतम सात साल की कैद और आठ लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही तीन अन्य लोगों को अधिकतम पांच-पांच साल की सजा और अधिकतम दो-दो लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है जबकि अन्य धाराओं में भी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया है।

पूर्व सीओ सिटी आले हसन खान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान, बरकत अली ठेकेदार को आइपीसी की धारा 452 में 5 साल की सजा और 2 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि आजम खान को आईपीसी की धारा 452 में सात साल की सजा और पांच लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। धारा 452 घर में घुसकर मारपीट करने में लगाई गई थी। इसके अलावा आजम खान पर सामान तोड़फोड़ करने में धारा 427 और 506 जान से मारने की धमकी देने के तहत दो वर्ष की सजा और एक लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।धारा 452 में ही आले हसन खान, अजहर अहमद खान, बरकत अली ठेकेदार को 5, 5 साल की सजा और 2, 2 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। धारा 504 में भी आजम खान को 2 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना लगा है। इस प्रकार आजम खान पर कुल 8 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। धारा 427, 506 और 504 में आले हसन खान, अजहर अहमद खान और बरकत अली ठेकेदार को 1, 1 साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। इन सारी सजाओं की अवधि साथ साथ चलेंगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर