गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भाजपा की कुनीतियों के दुष्परिणाम बीते पांच साल में 47 % भारतीयों ने जीवन बीमा पॉलिसी रिन्यू नहीं कराई

None 2023-09-19 21:58:08
भाजपा की कुनीतियों के दुष्परिणाम बीते पांच साल में 47 % भारतीयों ने जीवन बीमा पॉलिसी रिन्यू नहीं कराई

समाजवादी पार्टी सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उसके झूठे वादों की याद न केवल दिलाएगी बल्कि झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार को भी हटायेगी।

लखनऊ l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने विकास के दावे तो बहुत किए पर जमीन पर उसकी कहीं छाया तक नहीं दिखाई देती है। भाजपा का एजेण्डा जनता के हितों और समस्याओं से सम्बन्धित नहीं होता है।

नतीजतन महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ने से हर ओर अराजक स्थिति पैदा हो रही है। हर कोई परेशान है। जनहित में कोई कदम उठाने के बजाय भाजपा अपने पुराने वादों और अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए नए तमाशे और इवेंट करती रहती है ताकि जनता उनकी चकाचौंध में बहकी रहे।

भाजपा सरकार की कुनीतियों के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। बीते पांच साल में 47 प्रतिशत भारतीयों ने अपनी जीवन बीमा पॉलिसी या तो सरेंडर की या फिर उसे रिन्यू नहीं कराया है। लोगों के पास बीमा कवर घटता जा रहा है। 94 प्रतिशत लोगों के पास या तो कोई बीमा नहीं है या वह अपर्याप्त है। यही स्थिति प्रदेश में किसान फसल बीमा योजना की भी है। किसानों में इसकी मांग घटती जा रही है क्योंकि इससे किसानों से ज्यादा बीमा कम्पनियों को लाभ मिल रहा है। 
खेती की लागत बढ़ती जा रही है। किसान को फसल का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती किसानी के लिए आवश्यक उपकरणों तथा कीटनाशक, खाद-बीज, डीजल के दाम बढ़ने से किसान घाटे में है। किसान ओलावृष्टि, बाढ़ और सूखा से बर्बाद हो रहा है। फसल की क्षतिपूर्ति हेतु किसानों को मुआवजा न मिलने और एमएसपी के न मिलने से किसान आर्थिक रूप से कंगाल हो रहे है। 
भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित में कोई काम नहीं कर रही है। वह सत्ता में बने रहने के लिए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को ही लागू कर रही है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों को विज्ञापन जारी कर अपना बताने में लगी है। जनता अब भाजपाई खेल तमाशों से बहकने और भटकने वाली नहीं है। वह सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उसके झूठे वादों की याद न केवल दिलाएगी बल्कि झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार को भी हटायेगी।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर