गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बघिर कल्याण संस्था हापुड़ ने मनाया संस्था का 11 वां स्थापना दिवस

None 2023-10-02 15:48:16
बघिर कल्याण संस्था हापुड़ ने मनाया संस्था का 11 वां स्थापना दिवस

गांधी जयंती पर दी बापू को श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर संस्था के पदाधिकारियों ने किया याद

हापुड़। 2 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को बघिर कल्याण संस्था हापुड़ (Baghir Kalyan Sanstha Hapur) ने संस्था का 11 वां स्थापना दिवस एसएसवी डिग्री कांग्रेस (SSV Degree Cong) में मनाया। जहां संस्था के पदाधिकारियों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान डिसेबल्ड हेल्पलाइन फाउंडेशन (Disabled Helpline Foundation) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास शर्मा (Vikas Sharma) मुख्य वक्ता और संरक्षक के रूप में एवं विकलांग जन कल्याण सेवा समिति के सचिव व दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य भागीरथ उर्फ भरत लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

डिसेबल्ड हेल्पलाइन फाउंडेशन (Disabled Helpline Foundation)के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास शर्मा (Vikas Sharma) ने बघिर संस्था (Baghir Sansthan) के लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार बघिर समाज के सहयोग के लिए मंडल स्तर पर एक स्कूल खोले जिससे उन्हें उचित शिक्षा दी जा सकें। साथ ही उनकी रक्षा के लिए एक मैसेज हेल्पलाइन खोली जाएं।

विकलांग जन कल्याण सेवा समिति (Handicapped Public Welfare Service Committee) के सदस्य भागीरथ शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि आज पूरा देश सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती मना रहा हैं। उन्होंने कहा कि बापू ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका था और आज बापू के संघर्ष का ही परिणाम हैं जिस कारण आज हम लोग आजादी से अपना जीवन जी रहे हैं।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) जी को भी संस्था के पदाधिकारियों ने याद किया और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दिव्यांग जनों के साथ साथ बघिर समाज भी आगे बढ़े। समाज में उनकी अपनी खुद की पहचान हो और समाज में खुद को मजबूत करने के लिए सरकार कड़ा से कड़ा कदम उठाएं। संस्था के पदाधिकारियों ने केक कराकर संस्था का स्थापना दिवस मनाया।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें पुष्प भेंट किया। विकलांग जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल को संस्था के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

बघिर संस्था की महासचिव मनीषा पवार ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं बघिरों को मुख्य वक्ताओं की कही बातों को बघिरो की भाषा में अनुवाद के जरिए समझाया। इस दौरान रितेश गोयल, प्रदीप कुमार, कंचन, सुबोध शास्त्री, सुरेंद्र, गौरव गर्ग, अंकुर अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहें।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर