गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पाकिस्तान में बलूच आर्मी का आतंक: जाफर एक्सप्रेस का अपहरण, 120 यात्री बंधक, 6 सैनिकों की हत्या

None 2025-03-11 16:47:20
पाकिस्तान में बलूच आर्मी का आतंक: जाफर एक्सप्रेस का अपहरण, 120 यात्री बंधक, 6 सैनिकों की हत्या

BLA का बड़ा हमला: बलूच लिबरेशन आर्मी ने दी चेतावनी – एक्शन लिया तो बंधकों को मार देंगे

 पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर 120 यात्रियों को बंधक बनाया और 6 सैनिकों की हत्या की। BLA ने चेतावनी दी कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई तो सभी बंधकों की हत्या कर दी जाएगी।

इस्लामाबाद (Shah Times): पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बड़ा आतंकी हमला सामने आया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस नाम की पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे, जिनमें से 120 को BLA के लड़ाकों ने बंधक बना लिया है। इस घटना में ट्रेन में मौजूद 6 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी गई है।

BLA ने चेतावनी दी – एक्शन लिया तो बंधकों को मार दिया जाएगा

BLA ने एक बयान जारी कर कहा है कि अगर पाकिस्तानी सेना ने इस घटना पर कोई कार्रवाई की तो बंधकों को मार दिया जाएगा। BLA ने कहा, "हमारे लड़ाकों ने माशकाफ, धादर और बोलान में इस ऑपरेशन को प्लान किया है। रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया गया है, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा। इसके बाद हमारे लड़ाकों ने इस ट्रेन पर कब्जा कर लिया और यात्रियों को बंधक बना लिया। अगर हमारे खिलाफ कोई मिलिट्री ऑपरेशन हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।"

इलाके में इमरजेंसी घोषित

इस हमले के बाद बलूचिस्तान के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पाकिस्तानी सेना ने इलाके को घेर लिया है और बंधकों को सुरक्षित बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, BLA की धमकी के बाद पाकिस्तानी सेना अभी सीधे एक्शन लेने से बच रही है।

पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हमले

बलूचिस्तान में इस तरह के हमले कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी BLA ने जाफर एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों को निशाना बनाया है:

14 नवंबर 2024 – क्वेटा रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट में 26 लोगों की मौत हुई थी। हमले की जिम्मेदारी BLA ने ली थी।

25 और 26 अगस्त 2024 – BLA ने कोलपुर और माच के बीच एक रेलवे ब्रिज को उड़ा दिया था।

16 फरवरी 2023 – जाफर एक्सप्रेस में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली थी।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) क्या है?

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाला सबसे ताकतवर संगठन है। BBC के मुताबिक, बलूचिस्तान के लोग मानते हैं कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद उन्हें जबरदस्ती पाकिस्तान में शामिल किया गया था। BLA का गठन 1970 के दशक में हुआ था, लेकिन 21वीं सदी में इस संगठन का प्रभाव काफी बढ़ा है।

BLA का मुख्य लक्ष्य बलूचिस्तान को पाकिस्तान और चीन के नियंत्रण से आजाद कराना है। BLA का कहना है कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों पर बलूचों का अधिकार है। पाकिस्तान सरकार ने 2007 में इस संगठन को आतंकी संगठन घोषित किया था।

पाकिस्तान में आतंकवाद का हाल

सिडनी स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI) 2025 के मुताबिक पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित देश है। रिपोर्ट के अनुसार:

पाकिस्तान में कुल आतंकवादी घटनाओं में से 90% घटनाएं खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में होती हैं।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने 2024 में 482 हमले किए थे, जिनमें 558 लोगों की मौत हुई थी।

पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं

इस हमले के बाद पाकिस्तान की सरकार पर दबाव बढ़ गया है। BLA की धमकी और बलूचिस्तान में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान सरकार के लिए यह मामला बड़ी चुनौती बन गया है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान सरकार इस संकट से कैसे निपटेगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर