शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

Lab-Grown Meat की सेल और इंपोर्ट पर लगा बैन

None • 2023-11-25 15:11:33
Lab-Grown Meat की सेल और इंपोर्ट पर लगा बैन

रोम । इटली (Italy) ने प्रयोगशाला में उत्पादित मांस (Lab-Grown Meat) के उत्पादन, बिक्री और आयात पर बैन लगा दिया है और ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया है।

इतालवी संसद (Italian Parliament) ने महीनों चले बहस के बाद यह नया कानून पारित किया है। नये कानून के तहत इसका उल्लंघन करने 60,000 यूरो (65,800 अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इटली ने यह प्रतिबंध ऐसे समय लगाया है , जब जर्मनी और स्पेन सहित अन्य देश प्रयोगशाला में उत्पादित मांस की उत्पादन प्रक्रिया में सुधार के लिए अनुसंधान में भारी निवेश कर रहे हैं। समर्थकों का तर्क है कि इस तरह के मांस का प्रसंस्करण अधिक टिकाऊ है क्योंकि इसका पर्यावरणीय प्रभाव कम होता है । यह स्वास्थ्यप्रद भी हो सकता है क्योंकि इसमें हार्मोन और एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग की आवश्यकता नहीं होती है तथा संभावित रूप से पारंपरिक रूप से प्राप्त मांस की तुलना में इसकी लागत कम होती है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इटली के कृषि मंत्री फ्रांसेस्को लोलोब्रिगिडा (Francesco Lollobrigida) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा , “ इस कदम का उद्देश्य देश की पाक परंपराओं और कृषि क्षेत्र में नौकरियों का संरक्षण करना है। इटली सिंथेटिक भोजन के सामाजिक और आर्थिक जोखिमों से सुरक्षित होने वाला दुनिया का पहला देश है। ”

उन्होंने आगे कहा कि इस साल की शुरुआत में इटली ने बाजार में ऐसे उत्पादों की पहचान के लिए दिशानिर्देश जारी करने के साथ ही कीड़ों से बने भोजन के उत्पादन और बिक्री की अनुमति देने की दिशा में एक छोटा कदम उठाया। फिर भी देश में प्रोटीन का यह स्रोत व्यापक रूप से उपलब्ध होने में कई साल लग सकते हैं।

https://shahtimesnews.com/shri-jharkhandi-mahadev-sevak-sangh-celebrated-the-birth-anniversary-of-shri-khatu-shyam-with-great-pomp

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर