गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कब्ज की समस्या होने पर केले का सेवन करना चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं?

None 2025-05-08 17:52:35
कब्ज की समस्या होने पर केले का सेवन करना चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं?
कब्ज की समस्या होने पर केले का सेवन करना चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं? केला ज्यादातर सभी लोगों की पसंद होता है। खासकर बच्चे केला खाना ज्यादा पसंद करते हैं। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही साथ केला हमारी वसेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सभी के मन में एक सवाल अवश्य आता है, कि क्या कब्ज बनने पर केले का सेवन करना चाहिए या नहीं। तो चलिए आज हम आपके से सवाल का जवाब लेकर आए हैं, कि आखिर कब्ज बनने पर केले का सेवन करना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक। आइए जानते हैं? कब्ज से छुटकारा दिलाने का दावा करने वाली ढेर सारी दवाइयों की बाजार में मौजूदगी के बावजूद घरेलू नुस्खों पर लोगों का ज्यादा भरोसा बना हुआ है। बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि खानपान में बदलाव और फलों के नियमित सेवन से कब्ज में राहत मिल सकती है. इनमें केले को लेकर लोगों की राय बनी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं कि कब्ज बनने पर केले का सेवन करना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? कैसे बनती है कब्ज? आज के समय में सेहत से जुड़ी समस्याओं में कब्ज का नाम सबसे ऊपर आता है। अनियमित जीवनशैली और खानपान की गड़बड़ियों के चलते यह समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अक्सर बाहर का खाना खाने से पाचन ठीक से नहीं हो पाता। इसके चलते लोगों का पेट ठीक से साफ नहीं होता और कब्ज की दिक्कत शुरू हो जाती है। कब्ज को ढेर सारी बीमारियों की शुरुआत भी कहा जाता है. कब्ज से पीड़ित शख्स को पेट फूलने, दर्द, ऐंठन, उल्टी, मतली, बदहजमी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कब्ज के कारण शुरू हो जाती है कई बीमारियां? कब्ज अगर लंबे समय तक ठीक नहीं हुआ तो बवासीर, भगंदर, अल्सर और फिशर जैसी कई गंभीर बीमारियां का कारण भी बन जाता है। इसलिए समय रहते कब्ज से छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है। हालांकि, कब्ज से परेशान लोगों के सामने यह मुश्किल भी होती है कि उन्हें इससे बचने के लिए घरेलू नुस्खों का सही से पता नहीं होता। कई बार कुछ गलतफहमियों के कारण भी कब्ज के पीड़ित लोग परेशान रहते हैं। इनमें से एक धारणा यह है कि क्या कब्ज की परेशानी के दौरान केला खाना चाहिए या नहीं? कब्ज होने पर केला खाना चाहिए या नहीं कब्ज से छुटकारा दिलाने का दावा करने वाली ढेर सारी दवाइयों की बाजार में मौजूदगी के बावजूद घरेलू नुस्खों पर लोगों का ज्यादा भरोसा बना हुआ है। बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि खानपान में बदलाव और फलों के नियमित सेवन से कब्ज में राहत मिल सकती है। इनमें केले को लेकर लोगों की राय बंटी हुई दिखती है. आइए, एक्सपर्ट डाइटिशियन से जानते हैं कि कब्ज की समस्या के दौरान केला खाना नुकसान पहुंचाता है या केला गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है? साथ ही कब्ज और केले को लेकर मिथ और हकीकत क्या है? कब्ज में केले का सेवन करने को लेकर क्या कहते हैं डॉक्टर्स? डॉक्टर्स के अनुसार कब्ज से पीड़ित इंसान को केले खाने को लेकर किसी तरह की गलतफहमी का शिकार नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि अपनी रूटीन डाइट में फलों को शामिल करना कब्ज से निपटने का एक प्राकृतिक और असरदार तरीका होता है। ऐसे फलों में केला एक शानदार और फायदेमंद विकल्प है। केला खाने से कब्ज समेत पेट की दूसरी परेशानियों के बढ़ने की धारणा पूरी तरह गलत है। नियमित तौर केला खाना कब्ज को दूर भगाने का प्रभावी नुस्खा साबित हो सकता है। केला कैसे होता है फायदेमंद? डाइटिशियन का कहना है कि एक पके हुए केले में भरपूर मात्रा में प्रीबायोटिक फाइबर होता है। यह आंतों में पाए जाने वाले बिफीडोबैक्टीरिया और लैक्टोबैसिली जैसे फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। आंतों के ये बैक्टीरिया पूरे डाइजेशन सिस्टम को सेहतमंद बनाए रखता है। इससे खाना को अच्छे से पचने और आसानी से मल त्यागने में मदद मिलती है। इसके अलावा, पोटेशियम से भरपूर केला खाने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है और आंतों के कामकाज की नियमितता बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इससे लोगों को कब्ज से जल्द ही राहत मिलती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर