गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया

None • 2023-06-17 16:18:04
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया

मीरपुर। नजमुल हुसैन शांतो (146, 124) के दो शतकों की बदौलत बांग्लादेश ने शनिवार को एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान (Afghanistan) को 546 रन से रौंदकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के सामने 662 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में अफगानिस्तान मैच के चौथे दिन शनिवार को 115 रन पर ऑलआउट हो गयी।

यह इस शताब्दी की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी है। इससे पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 675 रन से (1928) जबकि ऑस्ट्रेलिया (Afghanistan) ने इंग्लैंड को 562 रन से (1934) हराया था।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर के लिंक को क्लिक करे

दिन की शुरुआत 45/2 से करने वाली अफगानिस्तान की हार बस औपचारिकता मात्र थी। इबादत हुसैन (22/1) ने नासिर जमाल को आउट कर विकेटों के पतन की शुरुआत की, जबकि शोरिफुल इस्लाम (Shoriful Islam) ने लगातार ओवरों में अफसर ज़ज़ई और बाहिर शाह को पवेलियन लौटाया।
तीसरे दिन नाबाद पवेलियन लौटे रहमत शाह और करीम जन्नत को तस्कीन अहमद (37/4) ने आउट किया। रहमत 73 गेंद पर दो चौकों के साथ 30 रन बनाकर अफगानिस्तान के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
मेहदी हसन मिराज़ ने अमीर हमज़ा का विकेट निकाला, जबकि तस्कीन ने यमीन अहमदज़ई के रूप में अपना चौथा विकेट लिया। कोहनी में चोट लगने के कारण ज़हीर खान रिटायर हर्ट हुए और अफगानिस्तान की पारी 115 रन पर समाप्त हो गयी।
इससे पूर्व, शांतो ने पहली पारी में शतक जड़कर बंगलादेश को 382 रन तक पहुंचाया था, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 146 रन पर ऑलआउट हो गयी थी।

#Shah Times

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर