गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एशिया कप सुपर-4: 'करो या मरो' के मुकाबले में श्रीलंका से बांग्लादेश की भिड़ंत कल

None 2023-09-08 17:05:22
एशिया कप सुपर-4: 'करो या मरो' के मुकाबले में श्रीलंका से बांग्लादेश की भिड़ंत कल

बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज शांतो चोट के चलते टूर्नामेंट बाहर

सुपर 4 में पाकिस्तान से पहले मुकाबले में हार चुका है बांग्लादेश

नई दिल्ली। एशिया कप (Asia Cup) में कल यानी शनिवार, 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी. बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं हैं अगर श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की टीम हार जाती है तो फिर उसका बाहर होना लगभग तय हो जाएगा।

बांग्लादेश को लाहौर (Lahore to Bangladesh) में सुपर-4 (Super-4) के पहले मैच में पाकिस्तान (Pakistan) से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब उसके लिए श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ मैच करो या मरो जैसा बन गया है. बांग्लादेश के सामने श्रीलंका की कड़ी चुनौती होगी जो सुपर चार में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगा।

बांग्लादेश (Bangladesh) ने लीग स्टेज में नजमुल हुसैन शांतो और मेहदी हसन मिराज के शतकों की मदद से अफगानिस्तान के खिलाफ पांच विकेट पर 334 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद अगले दो मैचों में उसके बल्लेबाज नहीं चल पाए। श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ उसकी टीम 164 जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 193 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

अब फिर से उसके सामने श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम है जिसके पास महीश तीक्ष्णा और मथीशा पाथिराना जैसे गेंदबाज हैं. ग्रुप बी के मैच में इन दोनों गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 200 से कम के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।

श्रीलंका का गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत है, जिसमें कसुन रजिता भी शामिल हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दो रन की करीबी जीत में चार विकेट लिए थे. बांग्लादेश को अगर इन गेंदबाजों के सामने अच्छा स्कोर खड़ा करना है तो उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बांग्लादेश को शांतो की कमी खलेगी जो चोटिल होने के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं. लिट्टन दास हालांकि टीम से जुड़ गए हैं और टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. श्रीलंका को भी अपने कप्तान दसुन शनाका से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. श्रीलंका के बल्लेबाज अधिकतर अवसरों पर छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाज भी अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

श्रीलंका को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से उपयोगी योगदान की अपेक्षा रहेगी. बांग्लादेश को अगर श्रीलंका को कम स्कोर पर रोकना है तो तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम के अलावा कप्तान शाकिब अल हसन को भी अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन- मेहदी हसन मेराज, मोहम्मद नईम, लिट्टन दास, अनामुल हक बिजॉय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महेदी हसन, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (उपकप्तान और विकेटकीपर), चरिथ असलांका, धनंजय डिसिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दसुन शनाका (कप्तान), महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना और कासुन राजिता।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर