गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बांग्लादेशी सांसद का भारत में हनीट्रैप कर प्री प्लांड मर्डर 

None 2024-05-24 17:50:45
बांग्लादेशी सांसद का भारत में हनीट्रैप कर प्री प्लांड मर्डर 

पश्चिम बंगाल की सीआईडी बांग्लादेशी सांसद मामले की छान-बीन कर रही है

~Neelam Saini

नई दिल्ली, (Shah Times)। भारत में लापता बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की बुधवार को कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में मौत हो गई थी। पश्चिम बंगाल की सीआईडी इस मामले की छान-बीन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला था की ये प्री प्लांड मर्डर था। सांसद अनार को मारने के लिए उनके एक अमेरिकी दोस्त ने 5 करोड़ रूपए की सुपारी ली थी। आरोपी का कोलकाता में एक फ्लैट भी है। इससे पहले मामले में पुलिस ने 3 बांग्ला देशियों को भी गिरफ्तार किया था।

तो वहीं कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद अजीम अनार की हत्या को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सांसद की हत्या में उनके बचपन के दोस्त की साजिश से लेकर पांच करोड़ की सुपारी और हनीट्रैप तक की खबरे सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि हो सकता है कि इसी महिला के द्वारा ही सांसद को हनीट्रैप किया गया था।

जानकारी के अनुसार सांसद अनार 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता आए थे और इसके अगले ही दिन वो लापता हो गए थे और 13 मई से सांसद अनवारुल का फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद 17 मई को उनका फोन बिहार के किसी इलाके में कुछ देर के लिए ऑन हुआ था। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके फोन से परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए थे कि वह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। यहां वे कुछ VIP लोगों के साथ हैं, जिस वजह से उनसे संपर्क नहीं कर पाएंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर